Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने MI के फैंस को बड़ा झटका दिया है।
IPL 2026 में चोट से परेशान है सूर्यकुमार यादव! मुंबई इंडियंस छुपा रही फैंस से बड़ा सच?
Table of Contents
IPL 2026, Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त तो दी लेकिन उससे पहले MI ने कई मुकाबले गंवाए दिए। जिससे मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म सी हो गई हैं।
मुंबई इंडियंस ने 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला खेला था। जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या खेल का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी। सूर्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीत का स्वाद चखा।
IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव का बुरा हाल
सूर्या की कप्तानी में मुंबई ने जीत का स्वाद तो चखा लेकिन इस मुकाबले में भी सूर्या का बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया। अभी तक आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने 10 मुकाबले खेल लिए है जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 145.52 के स्ट्राइक रेट और 19.5 की औसत से 195 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस ने छुपाया सच?
आईपीएल में एक ऐसा दौर भी था जब सूर्यकुमार यादव के नाम का बोल-बाला था। सूर्या को इसी टूर्नामेंट ने मिस्टर 360 की उपाधि से सुशोभित किया था लेकिन अब उनकी फॉर्म और बल्ले को जंग सा लग गया है। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव को लेकर कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसने मुंबई इंडियंस के फैंस को गहरा झटका दिया है।
Suryakumar Yadav चोट से परेशान?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो और फोटोज में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में चोटिल हैं और ये बात मुंबई इंडियंस ने फैंस से छुपाई है। चोटिल होने के बावजूद सूर्या को आईपीएल के 19वें सीजन में खेलने की रजामंदी दे दी गई है। वायरल हो रहे इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि सूर्या को आईपीएल 2025 यानी एक साल पहले हाथ के अंगूठे में जो चोट लगी थी वो दोबारा से उबर गई है।
🚨 BIG EXPOSE 🚨
— CRICKET WHISPERS 🔥 (@CricketWips) September 4, 2025
Suryakumar Yadav is NOT fit, n its not abt hernia
Surya is hiding a yr old right wrist injury
The median nerve to his thumb is ruptured. Destroyed so badly that the thumb has no mussel to grip.
Is it safe to take injections for such long term to play? pic.twitter.com/zmMzdbqWef
जिसके कारण सूर्या का अंगूठा बुरी तरह से चोटिल हो गया है। ऐसे में वो इस सीजन में पेनकीलर के इंजेक्शन लेकर मैदान पर खेलने उतर रहे हैं। अब सूर्या की चोट वाली बात में कितनी सच्चाई है इसका दावा Sports Yaari तो नहीं करता है पर सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव को लेकर ऐसी खबरें चल रही हैं।
अगला मुकाबला खेलेंगे सूर्या?
आपको बता दें कि 7 मई, 2026 में सूर्यकुमार यादव और उनकी वाइफ देविशा शेट्टी की जिंदगी में एक नन्ही परी ने दस्तक दी है। आईपीएल 2026 के दौरान सूर्या को लड़की हुई है। ऐसे में ये संभव है कि सूर्या 10 मई को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में न खेलें।
Read More: LSG vs RCB: 8 मैचों के बाद जीती लखनऊ सुपर जायंट्स, आरसीबी को 9 रन से हराकर तोड़ा हार का सिलसिला
LSG vs RCB: मिचेल मार्श ने इकाना में मचाया कोहराम, आरसीबी के गेंदबाजों को कूटकर ठोका ऐतिहासिक शतक