LSG vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लेएसजी ने प्लेइंग 11 में किए बड़े बदलाव

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। लेएसजी ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए है।

iconPublished: 07 May 2026, 07:07 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 07:28 PM

LSG vs RCB Toss Report: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में टॉप-4 में बनी हुई है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निचले पायदान पर संघर्ष कर रही है।

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम की कोशिश लखनऊ को कम स्कोर पर रोकने की होगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पहले बल्लेबाजी करने के लिए तैयार नजर आए। इस मैच के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी प्लेइंग XI में कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं।

LSG vs RCB: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को कम स्कोर पर रोककर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकती है। इसी वजह से आरसीबी ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

LSG vs RCB: एलएसजी ने प्लेइंग XI में किए बड़े बदलाव

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि टीम को कुछ बदलाव मजबूरी में करने पड़े, जिसमें खिलाड़ियों की इंजरी भी एक बड़ी वजह रही। इस मुकाबले में एलएसजी ने अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश राठी और शाहबाज अहमद को प्लेइंग XI में मौका दिया है। इन खिलाड़ियों ने मोहसिन खान, जोश इंग्लिस और एम सिद्धार्थ की जगह ली है।

HHuJJ9SbUAAWhqd

LSG vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI

मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिममत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

Read More: IPL 2026: फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल? पंजाब किंग्स के वीडियो ने खड़ा किया नया विवाद

IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव बनें पापा, वाइफ देविशा शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म; MI के अगले मैच में होंगे टीम का हिस्सा?

SRH की मालकिन काव्या मारन ने पंजाब किंग्स के जख्मों पर छिड़का नमक, सेलिब्रेशन VIDEO हुआ वायरल