कितनी बार बेइज्जती करवाएगा पाकिस्तान? IPL के बीच वनडे सीरीज करा रहा पीसीबी, कंगारू खिलाड़ियों ने दिखा दी औकात

Australia vs Pakistan Series, IPL 2026: फैंस के मन में ये सवाल कौंधने लगा कि कहीं कंगारू खिलाड़ी आईपीएल को बीच में छोड़कर पाकिस्तान न चले जाएं लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बार जो कदम उठाया उससे पाकिस्तान की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 07 May 2026, 06:21 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 06:32 PM

Pakistan vs Australia Series, IPL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज को खेलने के लिए पाकिस्तान के दौरे पर आने वाली है। इस वनडे सीरीज का आगाज 30 मई को होना है और इसके लिए 23 मई को ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड इस्लामाबाद पहुंच सकता है।

ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल कौंधने लगा कि कहीं कंगारू खिलाड़ी आईपीएल को बीच में छोड़कर पाकिस्तान न चले जाएं लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बार जो कदम उठाया उससे पाकिस्तान की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का करारा जवाब

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पुष्टि की कि कप्तान पैट कमिंस सहित उसके खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 में अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने की स्वीकृति मिलेगी और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ 30 मई से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए छूट दी जाएगी। आईपीएल का लीग चरण 24 मई को संपन्न होगा जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।

Australia के खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचने का कार्यक्रम है जो आईपीएल का अंतिम चरण होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘हां, हमें सूचना मिली है कि हमारी टीम में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के लिए रुकेंगे।’

कप्तान कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं। हैदराबाद की टीम अभी 14 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर चल रही है और प्ले ऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है।

Australia के कई खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा

आईपीएल में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी जोश हेजलवुड, टिम डेविड (दोनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस (दोनों लखनऊ सुपर जाइंट्स), जेवियर बार्टलेट, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली (तीनों पंजाब किंग्स), मैथ्यू शॉर्ट (चेन्नई सुपरकिंग्स), मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) और कैमरन ग्रीन (कोलकाता नाइट राइडर्स) हैं।

कुछ खिलाड़ी जा सकते हैं वापस

इनमें से अगर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाते हैं तो ग्रीन और स्टार्क लीग चरण के बाद आईपीएल छोड़कर जा सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स अभी 10 मैच में आठ अंक के साथ तालिका में 7वें स्थान पर है जबकि नाइट राइडर्स 9 मैच में 7 अंक के साथ आठवें पायदान पर हैं। दूसरी ओर LSG की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं क्योंकि वे नौ मैच में सिर्फ चार अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं।

Australia vs Pakistan Series in between IPL 2026
Australia vs Pakistan Series in between IPL 2026

Australia स्क्वॉड की नहीं हुई घोषणा

इसलिए मार्श और इंग्लिस भी पहले वनडे से पूर्व पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। हेजलवुड, डेविड, कोनोली जैसे खिलाड़ियों को हालांकि यहीं रुकना पड़ सकता है क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु और पंजाब किंग्स के भी प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी संभावना है।

अब उम्मीद है कि वे जून के पहले हफ्ते में बांग्लादेश में राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलिया नौ जून से बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा।

Read More: IPL 2026: फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल? पंजाब किंग्स के वीडियो ने खड़ा किया नया विवाद

IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव बनें पापा, वाइफ देविशा शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म; MI के अगले मैच में होंगे टीम का हिस्सा?

SRH की मालकिन काव्या मारन ने पंजाब किंग्स के जख्मों पर छिड़का नमक, सेलिब्रेशन VIDEO हुआ वायरल