आईपीएल 2026 में युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें फ्लाइट के अंदर कथित तौर पर ई-सिगरेट इस्तेमाल करते देखा गया, जिसके बाद फैंस ने नाराजगी जताई और मामले पर सवाल उठने लगे।
IPL 2026: फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल? पंजाब किंग्स के वीडियो ने खड़ा किया नया विवाद
Table of Contents
IPL 2026, Yuzvendra Chahal caught vaping: आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के बाद अब पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो की वजह से चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि चहल फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते नजर आए, जिसके बाद फैंस ने इस हरकत पर नाराजगी जताई है।
हालांकि इस मामले में अभी तक किसी आधिकारिक एजेंसी या पंजाब किंग्स की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही रियान पराग को भी ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते देखा गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।
IPL 2026: फ्लाइट में कैमरे में कैद हुए युजवेंद्र चहल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पंजाब किंग्स की टीम यात्रा के दौरान का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बैकग्राउंड में बैठे युजवेंद्र चहल कैमरे में कैद हो गए। वीडियो में उन्हें कथित तौर पर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते देखा गया।
Here is the deleted video of Chanchal Chutmarika Chahal vaping in flight after sneaking in somehow and risking life of all https://t.co/IDZqbxmH4z pic.twitter.com/paAUmQ9FHb
— Jo Kar (@i_am_gustakh) May 7, 2026
IPL 2026: फ्लाइट में ई-सिगरेट इस्तेमाल करना कितना गंभीर मामला?
फ्लाइट के अंदर किसी भी तरह की स्मोकिंग या ई-सिगरेट का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित होता है। एविएशन नियमों के अनुसार विमान के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है। इससे आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, जो यात्रियों और विमान दोनों के लिए बड़ा जोखिम बन सकता है।
IPL 2026: रियान पराग के बाद फिर उठा विवाद
कुछ समय पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी ऐसे ही विवाद में फंस गए थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद बीसीसीआई ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था।

IPL 2026: पहले भी विवादों में आ चुके हैं चहल
यह पहली बार नहीं है जब युजवेंद्र चहल किसी वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में आए हों। आईपीएल 2026 की शुरुआत में भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी टू-सीटर BMW चलाते नजर आए थे।