सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग ने टीम की हार में बड़ी भूमिका निभाई। युजवेंद्र चहल की गेंदों पर 7 कैच और एक स्टंपिंग छूट गई, जिससे ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन को कई जीवनदान मिले।
SRH vs PBKS: युजवेंद्र चहल की गेंदों पर छूटे 7 कैच और एक स्टंपिंग, अपने ही खिलाड़ियों ने बिगाड़ा पूरा खेल
Table of Contents
SRH vs PBKS, Punjab Kings missed multiple opportunities: पंजाब किंग्स भले ही आईपीएल 2026 की अंक तालिका में टॉप टीमों में शामिल हो, लेकिन फील्डिंग के मामले में टीम लगातार निराश कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब की खराब फील्डिंग ने टीम की हार में बड़ी भूमिका निभाई।
इस मैच में पंजाब के खिलाड़ियों ने कई आसान मौके गंवाए, जिसका पूरा फायदा सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उठाया। सबसे ज्यादा नुकसान युजवेंद्र चहल को हुआ, जिनकी गेंदों पर लगातार कैच और स्टंपिंग के मौके छोड़े गए।
SRH vs PBKS: ईशान किशन और क्लासेन को मिले कई जीवनदान
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन को इस मुकाबले (SRH vs PBKS) में एक नहीं बल्कि तीन-तीन जीवनदान मिले। उनका पहला कैच 9 रन के निजी स्कोर पर छूटा, जब लोकी फर्ग्यूसन की गेंद पर कूपर कॉनॉली आसान मौका पकड़ नहीं सके।
What's happening out there? 😲
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
🎥 Cooper Connolly, Shashank Singh and Lockie Ferguson drop crucial chances 🫣
How costly will these be? 👇
Updates ▶️ https://t.co/8L0gAuxW78#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvPBKS pic.twitter.com/dgru0kHkir
इसके बाद 18 रन के स्कोर पर ईशान किशन का दूसरा कैच भी छूट गया और इस बार खुद लोकी फर्ग्यूसन से गलती हुई। वहीं 20 रन पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह स्टंपिंग का आसान मौका गंवा बैठे। सिर्फ ईशान किशन ही नहीं, हेनरिक क्लासेन को भी जीवनदान मिला। चहल की गेंद पर शशांक सिंह ने उनका आसान कैच छोड़ दिया, उस समय क्लासेन सिर्फ 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
SRH vs PBKS: IPL 2026 में बेहद अनलकी रहे हैं युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल इस सीजन काफी बदकिस्मत साबित हुए हैं। आईपीएल 2026 में उनकी गेंदों पर अब तक 7 कैच छोड़े जा चुके हैं, जबकि एक आसान स्टंपिंग का मौका भी गंवाया गया है। यानी चहल को कुल 8 विकेटों का नुकसान हो चुका है। किसी भी गेंदबाज के लिए यह आंकड़ा बेहद निराशाजनक माना जाता है।

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स की फील्डिंग बनी सबसे बड़ी कमजोरी
पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग इस सीजन लगातार टीम के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम की कैच पकड़ने की सफलता दर सिर्फ 70 फीसदी है। इस सीजन शशांक सिंह अकेले 6 कैच छोड़ चुके हैं, जो टीम के लिए चिंता की बात है। खराब फील्डिंग का असर अब सीधे मैच के नतीजों पर भी देखने को मिल रहा है।
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का क्यों बिगड़ा खेल? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई बड़ी वजह