पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज कूपर कॉनॉली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 107 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
SRH vs PBKS: कूपर कोनोली ने हैदराबाद के खिलाफ ठोका ऐतिहासिक शतक, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी
Table of Contents
SRH vs PBKS, Cooper Connolly historic century: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में भले ही पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कॉनॉली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करने उतरे इस युवा खिलाड़ी ने अकेले दम पर पंजाब की उम्मीदों को जिंदा रखा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन इसके बाद कूपर कॉनॉली (Cooper Connolly) ने शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ उन्होंने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
SRH vs PBKS: Cooper Connolly ने खेली ऐतिहासिक पारी
कूपर कॉनॉली (Cooper Connolly) ने इस मुकाबले में 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 लंबे छक्के लगाए। उन्होंने 181.35 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को मैच में बनाए रखने की पूरी कोशिश की। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला और टीम को 33 रन से हार झेलनी पड़ी। इस शतक के साथ कूपर कॉनॉली (Cooper Connolly) आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 22 साल और 257 दिन की उम्र में यह कारनामा किया।
🅷🆄🅽🅳🆁🅴🅳
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
A fine ton from Cooper Connolly waging a lone battle 🫡
10th hundred of this #TATAIPL season 🤩#KhelBindaas | #SRHvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/QLYiQRIEoe
आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी
- 22 साल 257 दिन — Cooper Connolly
- 23 साल 122 दिन — क्विंटन डीकॉक
- 23 साल 153 दिन — डेविड वॉर्नर
- 23 साल 330 दिन — डेविड मिलर
- 23 साल 352 दिन — कैमरन ग्रीन

SRH vs PBKS: IPL 2026 में लगातार शानदार प्रदर्शन
22 साल के कूपर कॉनॉली (Cooper Connolly) इस सीजन लगातार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 53.86 की बेहतरीन औसत से 377 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक और 1 शतक देखने को मिला है। उनका स्ट्राइक रेट भी 171.36 का रहा है, जो दिखाता है कि वह कितनी तेजी से रन बना रहे हैं। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने 87 रन की दमदार पारी खेली थी।
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का क्यों बिगड़ा खेल? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई बड़ी वजह