IPL में 13 साल बाद संजू सैमसन ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में निकले सबसे आगे

संजू सैमसन ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 13 साल के आईपीएल करियर में पहली बार उन्होंने एक सीजन में तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है।

iconPublished: 06 May 2026, 08:32 PM
iconUpdated: 06 May 2026, 08:46 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में संजू सैमसन का बल्ला लगातार रन बरसा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन कई मैचों में टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी संजू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 156 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 87 रनों की पारी खेली और इसी के साथ अपने आईपीएल करियर में एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली।

Sanju Samson ने पहली बार किया ये बड़ा कारनामा

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खास बात यह रही कि आईपीएल करियर में पहली बार संजू ने एक ही सीजन में तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है।

IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं Sanju Samson

संजू सैमसन (Sanju Samson) इस सीजन अब तक 10 मैचों में 57.53 की औसत से 402 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक भी देखने को मिला है। वहीं उनका स्ट्राइक रेट भी काफी शानदार रहा है। लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से वह इस समय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।

Most Player of the Match Awards की लिस्ट में नंबर-1

संजू सैमसन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 3 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस सूची में दूसरे नंबर पर कई खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने 2-2 बार यह सम्मान जीता है। इनमें जेसन होल्डर, केएल राहुल, जोश हेजलवुड और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026 05 06 At 8 41 05 PM

प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है CSK

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने 10 मुकाबलों में 5 जीत हासिल की हैं, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब सीएसके को अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलना है। ऐसे में टीम को एक बार फिर संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Read More: DC vs CSK: अक्षर पटेल के बल्ले को लगा जंग, न बल्ले से निकल रहे रन; न दिल्ली कैपिटल्स को दिला पा रहे जीत

अकील हुसैन-नूर अहमद ने तोड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कमर, एक ने किया राहुल का शिकार तो दूसरे ने नायर और राणा को किया ढेर

IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का क्यों बिगड़ा खेल? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई बड़ी वजह