SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। आइए देखते है दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मौका दिया है।

iconPublished: 06 May 2026, 07:02 PM
iconUpdated: 06 May 2026, 07:17 PM

SRH vs PBKS Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का 49वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। दोनों ही टीमें इस वक्त अंक तालिका के टॉप-4 में मौजूद हैं, लेकिन प्लेऑफ की रेस को देखते हुए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

दोनों टीमें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेंगी। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सही कॉल लेते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर का मानना है कि उनकी टीम लक्ष्य का पीछा करना चाहती थी। वहीं, पैट कमिंस ने भी कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन अब उनकी टीम को पहले बल्लेबाजी करनी होगी।

SRH vs PBKS: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुए बदलाव

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि उनकी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं। शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है, जिन्होंने नेहल वढेरा और जेवियर बार्टलेट की जगह ली है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में नितीश कुमार रेड्डी की इंजरी के बाद वापसी हुई है। उन्होंने अनिकेत वर्मा को रिप्लेस किया है।

Image

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स प्लेइंग XI:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI:

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

Read More: DC vs CSK: अक्षर पटेल के बल्ले को लगा जंग, न बल्ले से निकल रहे रन; न दिल्ली कैपिटल्स को दिला पा रहे जीत

अकील हुसैन-नूर अहमद ने तोड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कमर, एक ने किया राहुल का शिकार तो दूसरे ने नायर और राणा को किया ढेर

IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का क्यों बिगड़ा खेल? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई बड़ी वजह