DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। आइए जानते है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुए बदलाव
DC vs CSK Toss Update: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अब हर जीत मायने रखती है। ऐसे में यह मुकाबला हाई-प्रेशर गेम बन चुका है।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है, जिससे रन बनाना मुश्किल हो सकता है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना ही चाहते थे, ताकि बाद में लक्ष्य का पीछा किया जा सके।
DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहिए, क्योंकि दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है और रन बनाना मुश्किल हो सकता है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं।
🚨 Toss 🚨@DelhiCapitals have won the toss and elected to bat first against @ChennaiIPL in Delhi.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
Updates ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK pic.twitter.com/Cm25OUrv4N
DC vs CSK: दोनों टीमों ने किए बदलाव
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि टीम ने दो बदलाव किए हैं। रामकृष्ण घोष के चोटिल होने के कारण आज अकील हुसैन और गुर्जपनीत सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने भी एक बदलाव की जानकारी दी। टीम ने काइल जेमिसन की जगह लुंगी एंगिडी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है, जिससे गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुर्जपनीत सिंह
DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी, टी नटराजन
Read More: IPL 2026 में रोहित शर्मा की कितने मैच बाद हुई वापसी?
MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!