DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहे मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और ये मैच रद्द भी हो सकता है।
DC vs CSK: बारिश फेरेगी फैंस के अरमानों पर पानी! दिल्ली-सीएसके मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
Table of Contents
DC vs CSK: आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली में होने वाले इस मुकाबले से पहले बारिश मैच का मजा तो किरकिरा नहीं करेगी? दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहे मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और ये मैच रद्द भी हो सकता है।
DC vs CSK मैच पर बारिश का साया
दिल्ली-चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले पर मौसम की टेढ़ी नजर है। असल में दिल्ली में 5 मई की शाम के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत शाम करीब 6 बजे तक बारिश के साथ ही ओले गिरने की आशंका जताई गई है। ये सब कुछ पूर्वी दिल्ली और केंद्रीय दिल्ली समेत कई इलाकों में हो सकता है और जेटली स्टेडियम इसी जगह पर स्थित है।

मौसम विभाग के अलर्ट और पूर्वानुमान के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद बारिश होने की आशंका नहीं है मगर उससे ठीक पहले होने वाली बारिश और ओले गिरने से मैदान में पानी भरने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में मैच में देरी हो सकती है और अगर ये मैदान वक्त पर तैयार नहीं हुआ तो मैच रद्द भी हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस को तो निराशा हाथ लगेगी ही साथ ही दोनों टीम के लिए भी ये नुकसानदायक होगा।
Lightening and rain started in Delhi. May impact DC vs CSK match tomorrow. #MIvsLSG pic.twitter.com/vzAOmEXJWv
— Ganpat Teli (@gateposts_) May 4, 2026
DC vs CSK: पॉइंट्स टेबल का हाल
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के पॉइंट्स टेबल पर 8-8 अंक हैं। दोनों टीमों ने 9-9 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में जीत और 4 में हार का सामना किया है। CSK का नेट रन रेट (+0.005) है तो वहीं दिल्ली का नेट रन रेट (-0.895) है। इसलिए चेन्नई अंक तालिका में छठे और दिल्ली सातवें स्थान पर है।
DC vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स 32 बार आमने सामने हुई है, इसमें चेन्नई का रिकॉर्ड अच्छा है। चेन्नई ने 20 मैच जीते हैं और दिल्ली ने 12 मुकाबले जीते हैं। जारी सीजन में जब चेन्नई और दिल्ली आमने सामने हुई थी तब संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेली थी। वो मैच CSK ने जीता था। उस मुकाबले में जेमी ओवरटन ने 4 और अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लिए थे।