आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह का फीका प्रदर्शन चर्चा में है, जहां पूर्व कोच ने बड़ी वजह से शेयर की है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का क्यों बिगड़ा खेल? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई बड़ी वजह
Why Jasprit Bumrah is not performing in IPL 2026? आईपीएल 2026 में जहां एक ओर युवा खिलाड़ी अपनी चमक से सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का फीका प्रदर्शन हर किसी को हैरान कर रहा है। जिस गेंदबाज की यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ कभी दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करती थी, वही बुमराह इस सीजन संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। उनकी गेंदों में ना तो पहले जैसी धार दिख रही है और ना ही वो मैच जिताऊ प्रभाव नजर आ रहा है।
मुंबई इंडियंस के लिए भी यह चिंता का बड़ा कारण बन चुका है, क्योंकि टीम की गेंदबाजी की रीढ़ माने जाने वाले बुमराह ही इस समय लय से भटके हुए हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर बुमराह (Jasprit Bumrah) के इस गिरते प्रदर्शन के पीछे असली वजह क्या है। अब इस पर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा खुलासा किया है।
Jasprit Bumrah को लेकर शास्त्री का बड़ा बयान
इस बीच रवि शास्त्री ने बुमराह (Jasprit Bumrah) के संघर्ष की असली वजह बताते हुए कहा कि पिछले 12 महीनों का भारी वर्कलोड उनके प्रदर्शन पर असर डाल रहा है। शास्त्री ने जियो हॉटस्टार के एक शो में कहा कि बुमराह लगातार क्रिकेट खेलते रहे हैं, जिसमें भारत की एशिया कप और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जीत भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारत का शेड्यूल और भी व्यस्त रहने वाला है, जिसमें कई टेस्ट सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप शामिल हैं। ऐसे में बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड को सावधानी से मैनेज करना बेहद जरूरी है।

इस सीजन फीका रहा है प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अब तक 10 मैचों में सिर्फ 3 विकेट ही ले पाए हैं। उनका यह प्रदर्शन टीम के लिए बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है और यही वजह है कि मुंबई का अभियान इस सीजन पटरी से उतरता दिख रहा है।

प्लेऑफ की राह हुई बेहद मुश्किल
मुंबई इंडियंस ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत जरूर दर्ज की, लेकिन टीम की स्थिति अभी भी काफी कमजोर बनी हुई है। 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। अगर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो उन्हें अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे। इसके साथ ही उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा, जो उनके लिए बड़ी चुनौती है।
Read More: IPL 2026 में रोहित शर्मा की कितने मैच बाद हुई वापसी?
MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!