Ricky Ponting: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की लचर फील्डिंग देखकर हेड कोच रिकी पोटिंग का अपने गुस्से पर काबू रखना काफी मुश्किल हो गया था।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग देख खौला कोच रिकी पोंटिंग का खून, फेंकने वाले थे माइक?
Table of Contents
SRH vs PBKS, Ricky Ponting: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार, 7 मई को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया उसने PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग को हद से ज्यादा शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव इंटरव्यू दे रहे थे, ठीक उसी वक्त लॉकी फर्ग्यूसन ने ईशान किशन का एक आसान सा कैच टपका दिया।
इससे ठीक पहले कूपर कॉनोली और शशांक सिंह भी लड्डू कैच छोड़ चुके थे। पोंटिंग इतने गुस्से में थे कि उन्होंने लाइव कमेंट्री में कह दिया, 'मेरा मन कर रहा है कि मैं हाथ में पकड़ा यह माइक्रोफोन मैदान पर फेंक दूं।' कोच की यह हताशा जायज थी, क्योंकि उन्होंने टाइमआउट के दौरान मैदान पर जाकर खिलाड़ियों को प्रेरित करने की कोशिश की थी, लेकिन नतीजा कुछ नहीं रहा।
शशांक सिंह की लचर फॉर्म
पंजाब के लिए सबसे बड़ी चिंता शशांक सिंह की फॉर्म रही है। पिछले कुछ सीजन में अपनी फील्डिंग के लिए मशहूर रहे शशांक के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा है। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद पर हेनरिक क्लासेन का कैच छोड़ दिया। पिछले तीन मैचों में यह उनका पांचवां कैच ड्रॉप था।
Fielding woes continue for Punjab! 😖
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 6, 2026
P.S: PBKS have dropped 1️⃣8️⃣ catches this season!#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #SRHvPBKS | LIVE NOW 👉https://t.co/4Te1XilHXg pic.twitter.com/OkCqR733DU
क्या बोले Ricky Ponting?
पोंटिंग ने हालांकि उनके प्रति सहानुभूति दिखाई और कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे कैच छूटने का वायरस शशांक के पीछे हाथ धोकर पड़ गया है। हैमस्ट्रिंग की चोट से वापसी करने के बाद शशांक लगातार हाई-कैच के नीचे संघर्ष कर रहे हैं, जिससे टीम का मनोबल गिर रहा है।

चहल ने पकड़ा सिर
मैदान पर सबसे ज्यादा बुरा हाल अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल का था। पहले शशांक ने क्लासेन का कैच छोड़ा, फिर फर्ग्यूसन ने किशन को जीवनदान दिया और रही-सही कसर विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने स्टंपिंग का मौका छोड़कर पूरी कर दी। अपने खिलाड़ियों की इस बेदिली को देखकर चहल मैदान पर ही घुटनों के बल बैठ गए और अपना सिर पकड़ लिया।
Well well well, it's that man again! 🙊👀
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 6, 2026
Shashank Singh has dropped yet another catch down, and #PBKS camp is in utter disbelief! 🥲#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #SRHvPBKS | LIVE NOW 👉https://t.co/4Te1XilHXg pic.twitter.com/lSVDGKfiBg
Ricky Ponting ने जताई निराशा
पोंटिंग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमने पिछली रात ही फ्लडलाइट्स के नीचे कैचिंग की कड़ी प्रैक्टिस की थी, इसलिए इन गलतियों का कोई बहाना नहीं हो सकता। फील्डर्स की इन गलतियों ने गेंदबाजों की पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल पर पहला स्थान हासिल कर लिया है।