SRH vs PBKS मैच के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का मिजाज, पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी हार ने श्रेयस अय्यर को दिया बड़ा झटका

SRH vs PBKS: काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में अब नई नंबर 1 टीम बन गई है। इस सीजन के 49वें मुकाबले से पहले तक पॉइंट्स टेबल पर पंजाब किंग्स नंबर 1 पर थी।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 07 May 2026, 03:02 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 03:20 PM

SRH vs PBKS, IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 49वें मैच को जीतकर अगर हम कहें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने एक तीर से दो शिकार किए हैं तो गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बाद उसने पंजाब किंग्स को तो टॉप की पोजिशन से गिराया ही है साथ ही साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी नुकसान कराया है।

काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में अब नई नंबर 1 टीम बन गई है। इस सीजन के 49वें मुकाबले से पहले तक पॉइंट्स टेबल पर पंजाब किंग्स नंबर 1 पर थी।

SRH vs PBKS मैच ने पलटा गेम

49वें मैच के बाद IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स नीचे गिरकर दूसरे नंबर पर आ गई। वहीं जो RCB पहले दूसरे नंबर पर थी वो अब एक स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं पंजाब किंग्स पर जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे से सीधे पहले पायदान पर पहुंच गई। मतलब वो अब पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 टीम बन गई।

IPL 2026 Point Table after SRH Vs PBKS
IPL 2026 Point Table after SRH Vs PBKS

पॉइंट्स टेबल का बदला मिजाज

सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक खेले 11 मैचों में 7 जीते हैं और उसके 14 अंक हैं। आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में नई नंबर 1 बनी इस टीम का रन रेट 0.737 का है। वहीं पंजाब किंग्स शुरुआती 7 मैचों में तो विजय रथ पर सवार दिखी लेकिन उसके बाद उसकी जीत की रेलगाड़ी पटरी से ऐसी उतरी है कि असर दिखने लगा है।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

लगातार तीन मैच हारने के बाद उसके 10 मैचों में 6 जीत और एक टाई के साथ 13 अंक हैं। RCB के 9 मैचों में ही 12 अंक हैं क्योंकि उसने 6 मुकाबले जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पहले की ही तरह चौथे नंबर पर है। उसकी सेहत पर SRH vs PBKS मैच के नतीजे का असर नहीं पड़ा है।

पॉइंट्स टेबल पर सभी टीमों का हाल

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 12अंक और -0.147 नेट रनरेट के साछ 5वें नंबर पर है तो वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK 10 अंक और +0.151 रनरेट के साछ 6वें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल पर 7वें स्थान पर है तो KKR 8वें। वहीं MI और LSG नीचे की दो टीमें हैं।

Read More: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग देख खौला कोच रिकी पोंटिंग का खून, फेंकने वाले थे माइक?

SRH vs PBKS: युजवेंद्र चहल की गेंदों पर छूटे 7 कैच और एक स्टंपिंग, अपने ही खिलाड़ियों ने बिगाड़ा पूरा खेल

SRH vs PBKS: कूपर कोनोली ने हैदराबाद के खिलाफ ठोका ऐतिहासिक शतक, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी