LSG vs RCB: मिचेल मार्श ने इकाना में मचाया कोहराम, आरसीबी के गेंदबाजों को कूटकर ठोका ऐतिहासिक शतक

मिचेल मार्श ने इकाना स्टेडियम में आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में तूफानी शतक ठोक दिया। इस शतक के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया।

iconPublished: 07 May 2026, 11:28 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 11:36 PM

:SG vs RCB, Mitchell Marsh Century: लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इकाना स्टेडियम में ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की पूरी रणनीति तहस-नहस कर दी। बारिश से प्रभावित मुकाबले में मार्श ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और मैदान के चारों ओर शॉट्स की बारिश कर दी। आरसीबी के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड भी उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए।

मार्श ने सिर्फ 49 गेंदों में अपना शतक पूरा करते हुए आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस पारी ने इकाना स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांच से भर दिया। मार्श जब 14 ओवर के बाद बारिश रुकावट तक 107 रन बनाकर नाबाद लौटे, तब तक वे 9 चौके और 9 छक्के जड़ चुके थे।

LSG vs RCB: मिचेल मार्श ने ठोका ऐतिहासिक शतक

मिचेल मार्श ने इस मुकाबले (LSG vs RCB) में ओपनिंग करते हुए पहले ही ओवर से अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने आरसीबी के हर गेंदबाज पर दबाव बनाया और लगातार बड़े शॉट खेलते रहे। मार्श ने सिर्फ 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने और ज्यादा खतरनाक अंदाज अपनाते हुए 49 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह आईपीएल इतिहास में उनकी दूसरी सेंचुरी है, लेकिन खास बात ये रही कि यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज सेंचुरी भी बन गई।

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बनाया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

इस मुकाबले (LSG vs RCB) में मार्श ने अपनी इस पारी के दम पर केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब एलएसजी के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मिचेल मार्श सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

  • 49 गेंद – मिचेल मार्श (बनाम RCB)
  • 54 गेंद – ऋषभ पंत (बनाम RCB)
  • 56 गेंद – केएल राहुल (बनाम MI)
  • 56 गेंद – मार्कस स्टोइनिस (बनाम CSK)

Mitchell Marsh brought up a rapid fifty, Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026, Lucknow, May 7, 2026

LSG vs RCB: अकेले दम पर संभाली लखनऊ की पारी

इस मैच (LSG vs RCB) में मार्श के साथ अर्शिन कुलकर्णी पारी की शुरुआत करने उतरे थे, लेकिन वे संघर्ष करते नजर आए। अर्शिन ने 24 गेंदों में सिर्फ 17 रन बनाए। दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद मार्श लगातार रन गति बढ़ाते रहे और आरसीबी के गेंदबाजों को किसी भी तरह वापसी का मौका नहीं दिया। बाद में निकोलस पूरन ने उनका साथ दिया, लेकिन मैच पूरी तरह मार्श के नाम रहा। उन्होंने पारी को संभालने के साथ-साथ बड़े शॉट्स लगाकर रन गति को भी लगातार ऊंचा बनाए रखा।

Read More: IPL 2026: फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल? पंजाब किंग्स के वीडियो ने खड़ा किया नया विवाद

IPL 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव बनें पापा, वाइफ देविशा शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म; MI के अगले मैच में होंगे टीम का हिस्सा?

SRH की मालकिन काव्या मारन ने पंजाब किंग्स के जख्मों पर छिड़का नमक, सेलिब्रेशन VIDEO हुआ वायरल