8 May, 2026
BY: ShubhamvadaKKR vs DC Head-to-Head Record
KKR vs DC: आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।
ये मुकाबला 8 मई को दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इस सीजन में दोनों ही टीमों का हाल काफी बुरा है। एक ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है जिसने जीत के साथ शुरुआत तो की थी लेकिन फिर जीत की पटरी से उतर गई।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआत तो लगातार हार के साथ की थी लेकिन पिछले 3 मुकाबलों से केकेआर जीत के रथ पर सवार है।
अब बात करें केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की। इस रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी है?
आईपीएल के इतिहास में अभी तक दोनों टीमों का आमना-सामना 35 बार हुआ है।
जिसमें से केकेआर ने 19 मुकाबले में जीत हासिल की तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मुकाबलों में।
दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला रद्द भी हो चुका है। हेड-टू-हेड मुकाबले की बात करें तो कोलकाता का पलड़ा इस रिकॉर्ड में भारी है।