10 छक्के और 47 गेंद... दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिन एलन का दिखा रौद्र रूप, आईपीएल में जड़ डाला ऐतिहासिक शतक

Finn Allen Century: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में एलेन ने न केवल अपनी टीम को 8 विकेट से एकतरफा जीत दिलाई बल्कि आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना ऐतिहासिक शतक भी पूरा किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 08 May 2026, 11:56 PM
iconUpdated: 09 May 2026, 12:05 AM

Finn Allen Century: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में एलेन ने न केवल अपनी टीम को 8 विकेट से एकतरफा जीत दिलाई बल्कि आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना ऐतिहासिक शतक भी पूरा किया।

Finn Allen ने जड़े 10 छक्के

केकेआर के रन चेज के दौरान न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलेन (Finn Allen) ने IPL करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 212.76 का रहा। इसी के साथ उन्होंने केकेआर के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Finn Allen
Finn Allen

Finn Allen का ऐतिहासिक शतक

फिन एलेन 2026 में एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 शतक बनाने वाले पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए बीबीएल (BBL) में 101(53), टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए 100*(33) और अब आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए 100*(47) रनों की यादगार पारियां खेली हैं। इसके साथ ही वह ब्रेंडन मैकुलम के बाद आईपीएल में शतक दर्ज करने वाले न्यूजीलैंड के केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

केकेआर ने डीसी को हराया

एलेन ने दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और मैच को एकतरफा बना दिया, जिसके चलते केकेआर ने सिर्फ 14.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। उनके अलावा कैमरन ग्रीन भी 27 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दिल्ली की ओर से सिर्फ अक्षर पटेल ही 1 विकेट हासिल कर सके, बाकी गेंदबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।

Read More: KKR vs DC: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर ने 8 विकेट से जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल पर लगाई छलांग

KKR vs DC: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

KKR vs DC: कोलकाता या दिल्ली, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?