‘6,6,6,6,6,4,6...’ उर्विल पटेल ने उड़ाई LSG के गेंदबाजों की धज्जियां, ठोक डाली लगातार 7 बाउंड्री; जड़ी आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए उर्विल पटेल ने सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई, 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया।

iconPublished: 10 May 2026, 06:33 PM
iconUpdated: 10 May 2026, 06:49 PM

Urvil Patel historic fifty during CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला चेपॉक में खेला जा रहा है। इस मैच में [पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के सामने 204 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। हालांकि, उर्विल पटेल ने इस मुकाबले में आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी, उन्होंने लगातार हर गेंद पर बाउंड्री लगाए और सिर्फ 13 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया।

CSK vs LSG: Urvil Patel ने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास

इस मुकाबले में उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने भी 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

CSK vs LSG: लगातार 7 गेंदों में जड़ी बाउंड्री

उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने क्रीज पर आते ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने दूसरी ही गेंद से छक्के लगाने शुरू कर दिए। आवेश खान और दिग्वेश राठी के ओवर में उन्होंने मिलकर 5 छक्के जड़े। इसके बाद अगली गेंद पर चौका और फिर उसके बाद छक्का लगाकर लगातार 7 गेंदों में बाउंड्री लगाने का कारनामा कर दिखाया।

Image

CSK vs LSG: उर्विल पटेल की विस्फोटक पारी से मजबूत स्थिति में CSK

203 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत सीएसके मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए थे।

Read More: KKR vs DC: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर ने 8 विकेट से जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल पर लगाई छलांग

KKR vs DC: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

KKR vs DC: कोलकाता या दिल्ली, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?