RCB vs MI: क्या मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे फिल सॉल्ट? मैच से पहले आरसीबी के लिए आई बड़ी खुशखबरी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले फिल सॉल्ट भारत लौट आए हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है और आइए जानते है इस मुकाबले में खेल सकते है या नहीं।

iconPublished: 10 May 2026, 03:48 PM
iconUpdated: 10 May 2026, 04:07 PM

RCB vs MI, Phil Salt returned to India: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले आरसीबी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार ओपनर फिल सॉल्ट इंजरी स्कैन कराने के बाद भारत लौट आए हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वो रायपुर में टीम के साथ जुड़ चुके हैं या नहीं। ऐसे में फैंस की नजरें अब इसी बात पर टिकी हैं कि क्या सॉल्ट मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतर पाएंगे।

फिल सॉल्ट की गैरमौजूदगी में आरसीबी की बल्लेबाजी पर असर साफ देखने को मिला है। इंग्लैंड का ये विस्फोटक बल्लेबाज इस सीजन शानदार फॉर्म में था और टीम को तेज शुरुआत दिला रहा था। ऐसे में उनके भारत लौटने की खबर ने आरसीबी कैंप में जरूर राहत पहुंचाई है। हालांकि, उनकी फिटनेस और मैच खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

RCB vs MI मैच से पहले भारत लौटे फिल सॉल्ट

फिल सॉल्ट के भारत लौटने की जानकारी क्रिकबज पर जॉय भट्टाचार्या ने दी। रिपोर्ट के मुताबिक सॉल्ट इंग्लैंड में अपनी चोट का स्कैन कराने के बाद वापस भारत आ चुके हैं। अगर वो जल्द टीम के साथ जुड़ते हैं तो ये आरसीबी के लिए किसी बड़े बूस्ट से कम नहीं होगा। मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सॉल्ट की मौजूदगी आरसीबी के टॉप ऑर्डर को और मजबूती दे सकती है।

RCB vs MI: फिल सॉल्ट को कैसे लगी थी चोट?

फिल सॉल्ट के बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी। उन्हें ये चोट 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लगी थी। मैच के छठे ओवर के दौरान सॉल्ट बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे और डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश में उनकी उंगली चोटिल हो गई। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम मैनेजमेंट की सलाह पर उन्हें स्कैन के लिए इंग्लैंड बुलाया गया था।

Phil Salt celebrates his 30-ball fifty, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, IPL 2026, Bengaluru, April 18, 2026

RCB vs MI: IPL 2026 में शानदार फॉर्म में थे सॉल्ट

इंजरी से पहले फिल सॉल्ट शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने IPL 2026 में खेले 6 मुकाबलों में 202 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने कई मैचों में आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित हो रही थी।

RCB vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना मुश्किल

हालांकि, फिलहाल मुंबई इंडियंस के खिलाफ (RCB vs MI) फिल सॉल्ट का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर जैकब बेथेल को मौका मिल सकता है। बेथेल अभी तक विराट कोहली के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 43 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर सॉल्ट फिट नहीं होते हैं तो आरसीबी की चिंता बढ़ सकती है।

Read More: KKR vs DC: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर ने 8 विकेट से जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल पर लगाई छलांग

KKR vs DC: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

KKR vs DC: कोलकाता या दिल्ली, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?