CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI में हुए 2 बड़े बदलाव
Table of Contents
CSK vs LSG: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
CSK vs LSG: धोनी की नहीं हुई टीम में वापसी
चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की टीम चेपॉक में पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। बात करें प्लेइंग XI की तो सीएसके इस मुकाबले में बिना बदलाव के उतर रही है। यानी एमएस धोनी एक बार फिर सीएसके की टीम का हिस्सा नहीं है।
View this post on Instagram
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI में कप्तान ऋषभ पंत ने दो बदलाव किए हैं। LSG की टीम में जोश इग्लिश की वापसी हुई है तो वहीं मयंक यादव की जगह आवेश खान को प्लेइंग XI में मौका दिया गया है।
CSK vs LSG का पॉइंट्स टेबल पर हाल
बात करें आईपीएल पॉइंट्स टेबल की तो चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों और +0.151 रनरेट के साथ अंक तालिका में 6वें स्थान पर है तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंक और -0.934 रनरेट के साथ सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है।
CSK vs LSG: चेन्नई-लखनऊ की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
Read More: IPL 2026: निकोलस पूरन ने क्यों पकड़ी थी क्रुणाल पांड्या की कॉलर? अब सामने आई पूरी सच्चाई
RR vs GT: जयपुर में गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने मचाया तहलका, कर डाला बड़ा कारनामा