RR vs GT: शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी आईपीएल की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियों में एक बन गई है। ये जोड़ी गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत दिलाने के लिए पहचानी जाती है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।
2 / 6
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़े। इस साझेदारी के साथ उन्होंने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
3 / 6
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने आईपीएल में छठी बार पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़े। इसी के साथ वह संयुक्त रुप से ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है।
4 / 6
Abhishek Sharma
सुदर्शन और गिल ने अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर-शिखर धवन की जोड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इन सभी ओपनिंग पेयर ने आईपीएल 6-6 शतकीय साझेदारी की हैं।
5 / 6
शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच अब कुल 9 शतकीय साझेदारी हो गई हैं यानी बाकी 3 शतकीय साझेदारी ओपनिंग विकेट के लिए नहीं है।
6 / 6
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में बनाए गए 118 रन राजस्थान के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए गुजरात की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।