RR vs GT मैच के दौरान जब राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने जोस बटलर को आउट किया तो उन्होंने कुछ अजीबो-गरीब सेलिब्रेशन किया। जिससे सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा हुआ है।
VIDEO: जडेजा ने बटलर को 'जेब में रखा'... RR vs GT मैच में बवाल! अजीबो-गरीब सेलिब्रेशन हुआ VIRAL
Table of Contents
RR vs GT: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए।
मैच के दौरान जब राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने जोस बटलर को आउट किया तो उन्होंने कुछ अजीबो-गरीब सेलिब्रेशन किया। जिससे सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा हुआ है।
RR vs GT: क्या है पूरा मामला?
यह वाकया मैच के 14वें ओवर में हुआ, जब जोस बटलर एक खराब और फुल लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। जडेजा की गेंद पर बटलर ने लॉन्ग-ऑफ की तरफ हवाई शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले के बीचों-बीच नहीं आई और डोनोवन फरेरा ने एक आसान सा कैच लपक लिया।
जडेजा का जेब वाला सेलिब्रेशन
जोस बटलर जैसे ही पवेलियन की ओर मुड़े जडेजा ने अपना हाथ जेब की ओर ले जाकर ऐसा इशारा किया जैसे उन्होंने बल्लेबाज को अपनी जेब में डाल लिया हो। दरअसल, जडेजा और बटलर के बीच का मुकाबला हमेशा से ही दिलचस्प रहा है। आंकड़े बताते हैं कि टी20 क्रिकेट में जडेजा अक्सर बटलर पर भारी पड़े हैं।
View this post on Instagram
जडेजा और बटलर का रिकॉर्ड
इन दोनों के बीच अब तक हुई 12 भिड़ंत में जडेजा ने बटलर को 3 बार आउट किया है। बटलर ने जडेजा की 66 गेंदों पर सिर्फ 82 रन ही बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी मात्र 124.24 का रहा है। शायद इसी दबदबे को दिखाने के लिए जडेजा ने यह नया तरीका अपनाया जिसे आजकल वह अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

RR vs GT: गुजरात टाइटंस की पारी
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 230 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा है। शुभमन गिल ने 84 रन और साई सुदर्शन ने 55 रनों की पारी खेलकर गुजरात को मजबूत शुरुआत दिलाई। आखिरी ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने भी तेज तर्रार बैटिंग करते हुए 20 गेंदों पर 37 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से बृजेश शर्मा ने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए।
Read More: RR vs GT: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स ने बदली जर्सी, जानिए पिंक कलर में खेलने की बड़ी वजह
RR vs GT: यशस्वी जायसवाल ने किया कप्तानी डेब्यू, गुजरात के खिलाफ आखिर क्यों नहीं खेल रहे रियान पराग?
RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस और आरआर की प्लेइंग XI बदली