Mohammed Siraj and Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की ओर से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज की घातक बाउंसर का शिकार बने। उससे पहले सिराज ने वैभव सूर्यवंशी को एक ऐसी घातक यॉर्कर फेंकी थी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए।
Mohammed Siraj ने पहले खतरनार यॉर्कर से वैभव सूर्यवंशी को किया घायल, फिर घातक बाउंसर से कर डाला आउट; VIDEO
Table of Contents
Mohammed Siraj and Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल की टीम जीटी ने बाजी मार ली। गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराते हुए पॉइंट्स टेबल पर दूसरी नंबर की छलांग लगाई।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज की घातक बाउंसर का शिकार बने। उससे पहले सिराज ने वैभव सूर्यवंशी को एक ऐसी घातक यॉर्कर फेंकी थी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए।
वैभव सूर्यवंशी ने लगाए बैक-टू-बैक छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बार फिर अपनी पहली गेंद पर छक्का मारा। मोहम्मद सिराज के खिलाफ उन्होंने लेग साइड में छक्का मारा। पारी के दूसरे ओवर में कागिसो रबाडा के खिलाफ वैभव ने बैक टू बैक दो छक्के मारे। तीसरे ओवर में सिराज के खिलाफ वैभव ने चार गेंदों पर तीन चौके मारे लेकिन फिर 5वीं गेंद पर आउट हो गए।
View this post on Instagram
Mohammed Siraj की घातक बाउंसर
मोहम्मद सिराज ने सटीक बाउंसर मारकर वैभव सूर्यवंशी का विकेट लिया। 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सिराज ने बाउंसर मारा। गेंद तेजी से वैभव के तरफ आई और वह उनके कंधे के ऊपर थी। वैभव गेंद के नीचे नहीं आ पाए और बल्ले चला दिया। वह बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगने के बाद शॉर्ट थर्डमैन के तरफ चली गई। वहां अरशद खान ने गेंद को लपक लिया।
A yorker to rattle the batter, a bouncer to dismiss him 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
🎥 Mohd. Siraj showing his full range to fetch the wicket of Vaibhav Sooryavanshi 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/Xf32M6hzBH
Mohammed Siraj की खतरनाक यॉर्कर
मोहम्मद सिराज ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने का बाद जमकर जश्न मनाया। वह काफी जोश में नजर आए और जोरदार हुंकार भी भरी। इससे पहले छक्का खाने के बाद सिराज ने पहले ओवर में वैभव को यॉर्कर मारा था। गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद पैर पर लगी और वह चोटिल हो गए थे। वैभव काफी दर्द में थे। फिजियो ने काफी समय तक उनका ट्रीटमेंट किया।

वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से इस मुकाबले में 36 रनों की पारी निकली। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और 3 चौकों के अलावा तीन ही छक्के मारे। इस सीजन वैभव के 40 छक्के भी हो गए हैं। वह एक सीजन में 40 छक्कों तक पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे ही भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने यह कारनामा किया है। वह एक सीजन में सबसे ज्यादा 42 छक्के मारने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
Read More: RR vs GT: जयपुर में गिल-सुदर्शन की जोड़ी ने मचाया तहलका, कर डाला बड़ा कारनामा
VIDEO: जडेजा ने बटलर को 'जेब में रखा'... RR vs GT मैच में बवाल! अजीबो-गरीब सेलिब्रेशन हुआ VIRAL