CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने 65 रनों की शानदार और तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केवल 2 चौके और 8 छक्के जड़े।
CSK vs LSG: उर्विल पटेल के अर्द्धशतक ने दिलाई चेन्नई सुपर किंग्स को जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया
Table of Contents
CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सीएसके पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर पहुंच गई है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs LSG) के उर्विल पटेल ने 65 रनों की शानदार और तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केवल 2 चौके और 8 छक्के जड़े।
CSK vs LSG: लखनऊ की पारी का हाल
चेपॉक स्टेडियम में CSK एमएस धोनी के बिना मैदान पर उतरी। जिसने एक बार फिर फैंस को निराश किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से चोट के बाद वापसी कर रहे जोश इंग्लिस ने पावरप्ले में ताबड़तोड़ बाउंड्री की बारिश करते हुए 17 गेंदों में ही अर्धशतक जमा दिया। इंग्लिस की 33 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी के दम पर लखनऊ ने 9 ओवर में ही 112 रन बना लिए थे।
View this post on Instagram
मगर इंग्लिस के आउट होते ही अचानक लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और रन की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। एक वक्त पर टीम के लिए 200 रन के पास पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा था। जेमी ओवर्टन और नूर अहमद इसकी वजह बने, जिन्होंने 8 ओवर में 4 विकेट लिए और किफायती बॉलिंग की। अंत में शाहबाज अहमद ने सिर्फ 25 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को 203 रन तक पहुंचाया।
CSK vs LSG: उर्विल पटेल का धमाका
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन (28) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (42) ने आक्रामक शुरुआत की और चौथे ओवर तक टीम को 50 रन के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद असली तूफान पहला विकेट गिरने के बाद आया, जब एंट्री हुई उर्विल पटेल की। उर्विल ने अपनी पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद अगली 7 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौका जमा दिया। इसमें से 5 छक्के तो लगातार 5 गेंदों पर आए। जल्द ही उर्विल ने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया।

जब तक उर्विल पटेल (65 रन, 23 गेंद) का बल्ला चल रहा था तब तक चेन्नई आसानी से जीत हासिल करती हुई दिख रही थी। मगर उनके आउट होते ही न सिर्फ विकेट गिरने लगे, बल्कि रनों की रफ्तार पर भी जबरदस्त ब्रेक लग गया। लखनऊ ने यहां पर जोरदार वापसी की और जीत हासिल करती हुई दिख रही थी।
CSK vs LSG: सीएसके ने 7 साल बाद किया ये कारनामा
आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी लेकिन यहीं पर ऋषभ पंत ने शिवम दुबे के सामने स्पिनर एडन मार्करम को गेंद थमाई। दुबे ने लगातार 2 छक्के जमाकर टीम को जीत दिला दी। इस तरह चेन्नई ने सीजन में छठी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर छलांग लगाई। इस तरह CSK ने 2019 के बाद पहली बार 180 रन से ज्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया।