Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स इस हार के साथ ही प्लेऑफ से बाहर होने वाली आईपीएल 2026 की पहली टीम बन गई है। कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि एलएसजी टीम ने इस मुकाबले में काफी कैच छोड़े, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
IPL 2026 Playoff से बाहर होने वाली पहली टीम बनी लखनऊ सुपर जायंट्स, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे बताया हार का दोषी?
Table of Contents
IPL 2026 Playoff, Rishabh Pant: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। इस सीजन की आठवीं हार से एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत बेहद हताश नजर आए।
लखनऊ सुपर जायंट्स इस हार के साथ ही प्लेऑफ से बाहर होने वाली आईपीएल 2026 की पहली टीम बन गई है। कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि एलएसजी टीम ने इस मुकाबले में काफी कैच छोड़े, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
Rishabh Pant ने किसे ठहराया दोषी?
एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के बाद पंत ने कहा, 'जाहिर तौर पर यह एक शानदार मैच था। सब कुछ ठीक चल रहा था, हमें पता था कि वे हम पर दबाव डाल देंगे, क्योंकि चेन्नई में ऐसा ही होता है। टी20 में फील्डिंग का स्तर अच्छा होना चाहिए, हमने कई कैच छोड़े।'

क्या बोले Rishabh Pant?
LSG कप्तान ने उर्विल पटेल की दमदार पारी की सराहना की। उन्होंने कहा, 'उर्विल ने एक शानदार, अविश्वसनीय पारी खेली, जैसे हमारे लिए जोश इंग्लिस ने खेली। हमें पता था कि किसी को अटैक करने की जिम्मेदारी लेनी होगी। हमारे के लिए यह काम इंग्लिस ने किया तो सीएसके के लिए यह जिम्मेदारी उर्विल ने निभाई।
🚨 RISHABH PANT ON URVIL PATEL AFTER LOSS VS CSK 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 10, 2026
Rishabh Pant said 🗣️,
"Urvil played a fantastic and unbelievable knock like Inglis did for us. Someone had to take on in the powerplay. The team showed great character. Definitely some areas to work on. But kudos to CSK for… pic.twitter.com/976vEriR5a
हालांकि, हम लड़ते रहे और हमारे पास मौके थे। जिस तरह से हमने शुरुआत की, उसको देखते हुए हम स्कोरबोर्ड पर और रन लगाना चाहते थे। हम जानते थे कि 200-210 के करीब का स्कोर अच्छा है। शुरुआत में बैटिंग करना आसान था और फिर मुश्किल हो गया।'
CSK vs LSG की पारी हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 203 रन लगाए। टीम की तरफ से जोश इंग्लिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेली।
सीएसके ने 204 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से उर्विल पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया, जबकि संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए।