PBKS vs DC: पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी यानी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के सबसे खतरनाक गेंदबाज यानी मिचेल स्टार्क की जमकर कूटाई की।
PBKS vs DC: प्रियांश आर्य ने मिचेल स्टार्क को जमकर कूटा, प्रभसिमरन सिंह ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर
Table of Contents
PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। जिसमें पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।
पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी यानी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के सबसे खतरनाक गेंदबाज यानी मिचेल स्टार्क की जमकर कूटाई की। प्रियांश आर्य ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर साफ कर दिया कि उन्हें हल्के में लेना कितना भारी पड़ सकता है।
PBKS vs DC: प्रियांश आर्य ने स्टार्क की निकाली हवा
मिचेल स्टार्क के खिलाफ पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने पहली गेंद पर छक्का मारा। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को प्रियांश ने कवर पॉइंट के ऊपर से छक्का मारा। आईपीएल इतिहास में यह दूसरा मौका है जब प्रियांश आर्य ने आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का मारा है। उनके अलावा नमन ओझा, विराट कोहली, फिल साल्ट और यशस्वी जायसवाल ने एक-एक बार ऐसा किया है। वहीं तीसरी बार प्रियांश ने आईपीएल पारी के पहली गेंद पर छक्का मारा है।
Welcoming the pacers, Priyansh Arya style 😎
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
Towering sixes to get #PBKS going 📈
Updates ▶️ https://t.co/wHhflKIvCR#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvDC pic.twitter.com/xCKBmyy9Y5
प्रभसिमरन सिंह-प्रियांश आर्य ने की धुनाई
मिचेल स्टार्क ने अपने पहले ओवर में 22 रन दिए। उनकी दूसरी और तीसरी गेंद डॉट रही। इसके बाद उन्होंने बाउंसर मारी लेकिन यह विकेट कीपर के ऊपर से चौके के लिए चली गई। अंपायर ने वाइड का इशारा किया। इस गेंद पर पंजाब को 5 रन मिले। अगली गेंद पर प्रियांश ने लेग साइड में छक्का मार दिया। 5वीं गेंद पर प्रियांश ने सिंगल लिया और आखिरी गेंद पर प्रभसिमसन सिंह ने चौका लगाया।

PBKS vs DC: दिल्ली का बुरा हाल
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले ओवर में 22 रन ठोक डाले। इससे पहले पंजाब ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी सीजन में पहले ओवर में 21 रन ठोक डाले थे। इसी के साथ 22 रनों का पहला ओवर दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में दूसरा सबसे महंगा ओपनिंग ओवर है। 2024 में लिजाड विलियम्स ने केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर पहले ओवर में 23 रन खर्च किए थे।
टिम डेविड ने की हद पार! मुंबई इंडियंस को हराकर ड्रेसिंग रूप से किए अभद्र इशारे, VIDEO पर मचा बवाल