PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव?
Table of Contents
PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है।
जहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
PBKS vs DC: जीत की लय पाना चाहेगी पंजाब किंग्स
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम ने शुरुआत में शानदार खेल दिखाते हुए कई मुकाबले जीते लेकिन पिछले तीन मुकाबलों से श्रेयस अय्यर की टीम का हाल बेहाल हो चुका है। पंजाब ने पिछले तीन मुकाबले लगातार गंवा दिए। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर PBKS जीत की लय पाना चाहेगी।
🚨Toss update from Dharamshala 🚨@DelhiCapitals won the toss and elected to bowl first against @punjabkingsipl
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2026
Updates ▶️ https://t.co/wHhflKIvCR#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvDC pic.twitter.com/uia9sh01xL
PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में 5 बदलाव
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI में 5 बदलाव किए हैं। डेविड मिलर, आकिब नबी डार, अभिषेक पोरैल की वापसी हुई है। इसी के साथ टीम की प्लेइंग XI में दो और बदलाव किए गए हैं।

वहीं पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI में केवल एक ही बदलाव किया है। टीम में लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन द्वारशुइस को मौका दिया गया है। बेन द्वारशुइस का ये आईपीएल डेब्यू भी है।
PBKS vs DC: दिल्ली-पंजाब की प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
Tim David ने की हद पार! मुंबई इंडियंस को हराकर ड्रेसिंग रूप से किए अभद्र इशारे, VIDEO पर मचा बवाल