Axar Patel: पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने एक भी ओवर स्पिन का नहीं फेंका। इसके बारे में जब डीसी कप्तान अक्षर पटेल से सवाल किया गया तो उन्होंने जो खुलासा किया उससे एक दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति और सूझ-बूझ की काफी तारीफ होने लगी।
DC के खिलाफ पंजाब किंग्स से कहां हुई चूक? दिल्ली के कप्तान ने जीत के बाद के बाद किया बड़ा खुलासा
Table of Contents
DC vs PBKS, Axar Patel: आईपीएल 2026 में एक बड़ा उलटफेर सोमवार, 11 मई को देखने को मिला जब दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट पावरप्ले में गंवाने के बाद पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 3 विकेट से मात दे दी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल जीत के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए।
पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने एक भी ओवर स्पिन का नहीं फेंका। इसके बारे में जब डीसी कप्तान अक्षर पटेल से सवाल किया गया तो उन्होंने जो खुलासा किया उससे एक दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति और सूझ-बूझ की काफी तारीफ होने लगी।
PBKS के खिलाफ स्पिन गेंदबाजी नहीं
पंजाब के खिलाफ दिल्ली की टीम ने मैच में एक भी स्पिन गेंद नहीं फेंकी। इस तरह दिल्ली की टीम आईपीएल इतिहास में ऐसी 13वीं टीम बन गई, जिसने एक आईपीएल पारी में 120 गेंदें तेज डालीं। इससे पहले साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ ऐसा किया था।
Axar Patel ने क्यों नहीं कराई स्पिन गेंदबाजी?
11 मई को दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतरी जो खुद कप्तान अक्षर पटेल थे, लेकिन उन्होंने भी मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी। मैच के बाद जब अक्षर से ये पूछा गया कि उन्होंने खुद गेंदबाजी क्यों नहीं की तो उन्होंने कहा कि विकेट का मिजाज कुछ अलग था। शुरुआती कुछ ओवरों के बाद, खासकर जब आकिब नबी ने गेंदबाजी की, तो उन्हें लगा कि गेंद स्विंग हो रही है और उसमें सीम भी मिल रही है।
🚨 AXAR PATEL ON BIG WIN AGAINST PUNJUB KINGS 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) May 11, 2026
Axar Patel Said 🗣️,
"Today as a team, we played outstanding cricket. It feels really great to win the match. However, personally I’m not very happy even after getting back among the runs because I hadn’t been scoring for a long… pic.twitter.com/HxCTrgMFRL
अक्षर पटेल ने कहा, "शायद शुरुआती 3-4 ओवरों में उनके गेंदबाज सही जगहों पर गेंदबाजी नहीं कर पाए, लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है, तो उन्हें लगा कि स्पिन की ज्यादा जरूरत नहीं है। यहां तक कि जब उन्होंने माधव और आकिब को एक्ट्रा ओवर दिए, तब भी गेंद के साथ कुछ न कुछ हो रहा था। इसलिए उन्होंने सोचा कि अगर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है, तो उन्हें खुद गेंदबाजी करने के बजाय उन्हीं का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए।"

PBKS की पारी हाल
मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 210/5 का स्कोर बनाया था। प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए और और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई थी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाकर टीम की पारी को संभाला था, जबकि सूर्यांश शेडगे ने 21 रन की पारी खेली।
Axar Patel-मिलर का अहम योगदान
211 रन का पीछा करते हुए DC की हालत एक समय 74/4 थी, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल की 33 गेंदों में 56 रन और डेविड मिलर की 51 रन की पारी से टीम संभल गई। आखिरी में विकेट गिरने के बावजूद आशुतोष शर्मा ने 24 रन की अहम पारी खेली, जबकि माधव तिवारी 8 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद पारी खेली और आकिब नबी ने सिर्फ 2 गेंदों में 10 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई। इस तरह डीसी ने 19 ओवर में 216/7 बनाकर मैच जीत लिया और प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।
PBKS vs DC: प्रियांश आर्य ने मिचेल स्टार्क को जमकर कूटा, प्रभसिमरन सिंह ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर