Axar Patel: पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के साथ दिल्ली ने प्ले-ऑफ की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है, लेकिन मैच के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं।
क्यों अक्षर पटेल ने जानबूझकर छोड़ा कैच? पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कप्तान की हरकत देख भड़के फैंस, मैच फिक्सिंग के लगे आरोप
Table of Contents
Axar Patel in PBKS vs DC Match: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार, 11 मई को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में अक्षर पटेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षर पटेल गेंद के पास खड़े थे लेकिन उन्होंने फिर भी कैच नहीं लिया।
धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस मुकाबले में डेविड मिलर-अक्षर पटेल और माधव तिवारी ने अहम योगदान दिया।
दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
इस जीत के साथ दिल्ली ने प्ले-ऑफ की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है, लेकिन मैच के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उन पर मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
Axar Patel पर क्यों लग रहे फिक्सिंग के आरोप?
मैच के दौरान पंजाब किंग्स की पारी के समय अक्षर पटेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक बेहद आसान कैच को बिना कोई कोशिश किए छोड़ते नजर आए। वीडियो देखकर फैंस ने नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर उन्हें विलेन की तरह पेश किया जाने लगा। कुछ यूजर्स ने इसे जानबूझकर की गई गलती बताते हुए मैच फिक्सिंग का रंग देने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला?
विवाद बढ़ने के बाद जब तकनीकी पहलुओं पर गौर किया गया, तो हकीकत सामने आई। दरअसल, जिस गेंद पर अक्षर ने कैच छोड़ा, वह फ्री-हिट थी। गेंदबाज अकीब नबी डार ने इससे पिछली गेंद नो-बॉल फेंकी थी। इसके बाद नियमानुसार फ्री-हिट पर बल्लेबाज कैच आउट नहीं हो सकता।
Why did Axar Patel drop the catch? He didn't even attempt it. He could have easily caught the ball.
— VIKAS (@Vikas662005) May 12, 2026
He is one of the best fielder. Match fixing 😱 pic.twitter.com/708RyRFH0Q
पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य ने शॉट हवा में खेला, लेकिन अक्षर पटेल ने जानते हुए कि आउट नहीं होगा, उंगलियों में चोट लगने के डर से कैच पकड़ने का प्रयास नहीं किया। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह अक्षर पटेल की समझदारी थी कि उन्होंने एक ऐसे कैच के लिए जोखिम नहीं लिया जिससे टीम को कोई विकेट नहीं मिलने वाला था।
Axar Patel पर लगा जुर्माना
भले ही कैच का विवाद गलतफहमी साबित हुआ, लेकिन अक्षर पटेल को अनुशासन के मोर्चे पर झटका लगा है। बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स पर स्लो ओवर रेट के लिए कार्रवाई की है। सीजन का पहला अपराध होने के नाते कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली के लिए यह जीत जितनी अहम थी, मैच के बाद हुए इन विवादों ने उतनी ही सुर्खियां बटोरी हैं।
DC के खिलाफ पंजाब किंग्स से कहां हुई चूक? दिल्ली के कप्तान ने जीत के बाद के बाद किया बड़ा खुलासा