Punjab Kings के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल होती दिखाई दे रही है। पीबीकेएस की इस हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है।
लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को हुआ बड़ा नुकसान, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएगी श्रेयस अय्यर की टीम? समझें पूरा समीकरण
Table of Contents
Punjab Kings Playoff Scenario: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर के अर्धशतक के दम पर दिल्ली ने धर्मशाला में खेले गए मुकबाले में 3 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ पंजाब को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल होती दिखाई दे रही है। पीबीकेएस की इस हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है। श्रेयस अय्यर की टीम को अब ग्रुप स्टेज के केवल 3 मुकाबले और खेलने हैं ऐसे में ये टीम कितने मुकाबले में जीत हासिल करें जिससे उनकी प्लेऑफ की राह साफ हो जाए, ये हम आपको यहां बताने वाले हैं।
Punjab Kings की प्लेऑफ की राह मुश्किल
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं है। पंजाब किंग्स को अब मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ग्रुप स्टेज के बाकी बचे 3 मैच खेलने हैं। इनमें से दो मैच धर्मशाला में खेले जाएंगे, जहां सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब हार गई।
IPL 2026 POINTS TABLE.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 11, 2026
- PBKS still at 13 Points. pic.twitter.com/cDZ2P6tfeA
सीएसके और RR की जगी उम्मीदें
पंजाब किंग्स की इस हार ने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें जगाने का मौका दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 11-11 मैच खेले हैं और 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस तरह से दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं।

ऐसे में उन्हें अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो कम से कम 16 अंकों तक पहुंचना होगा। इसके लिए दोनों टीमों को अपने अगले तीन मैचों में से 2 मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। अगर खुद को टॉप-2 में समाप्त करना है, तो सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।
पंजाब किंग्स के क्या-क्या समीकरण?
PBKS का नेट रनरेट (+0.428) काफी अच्छा है तो इस टीम को सिर्फ दो जीत की जरूत है जिससे टीम का अंक 18 हो जाएगा। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए इतना अंक पर्याप्त होगा। दूसरा समीकरण अगर पंजाब किंग्स एक भी मुकाबला जीत जाती है तो उनके शानदार NRR के कारण टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

RCB, SRH, GT का कड़ा मुकाबला
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस टॉप-2 में जाने के लिए जी-जान लगा रही हैं। पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल पर 11 मैचों में 6 जीत, 4 हार और एक ड्रॉ के साथ 13 पॉइंट लेकर अंक तालिका में चौथी पोजिशन पर हैं।
DC के खिलाफ पंजाब किंग्स से कहां हुई चूक? दिल्ली के कप्तान ने जीत के बाद के बाद किया बड़ा खुलासा