GT vs SRH मुकाबले में अहमदाबाद की पिच अहम भूमिका निभाने वाली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
GT vs SRH: अहमदाबाद में बल्लेबाजों का होगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? मुकाबले से पहले जानिए पिच का हाल
Table of Contents
GT vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। अंक तालिका के लिहाज से ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि जीत हासिल करने वाली टीम सीधे नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच जाएगी। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
गुजरात के पास मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो इस सीजन अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी भी किसी से कम नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों का साथ देगी या फिर गेंदबाज मैच में अपना असर छोड़ेंगे।
GT vs SRH मैच की पिच रिपोर्ट
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ये मुकाबला (GT vs SRH) नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर-5 पर खेला जाएगा। इसी पिच पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेला गया था, जहां तिलक वर्मा ने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि उस मैच में गुजरात की पूरी टीम सिर्फ 100 रन पर सिमट गई थी। इस पिच पर ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिलता, इसलिए अगर गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करें तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा।
SRH vs GT will be a battle of the best batting VS best bowling unit 🔥
— Ironix (@IronixSays) May 12, 2026
If the pitch stays balanced, we might witness a proper contest between bat and ball pic.twitter.com/ACaGlwRbuB
GT vs SRH: स्पिनर्स निभा सकते हैं अहम भूमिका
अहमदाबाद की इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना ज्यादा है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिसका फायदा स्पिनर्स उठा सकते हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान मुकाबले में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। वहीं सनराइजर्स के बल्लेबाजों की असली परीक्षा मिडिल ओवर्स में देखने को मिल सकती है।
GT vs SRH: मौसम नहीं बनेगा मैच का विलेन
अहमदाबाद में आज मौसम पूरी तरह क्रिकेट के अनुकूल रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि मैच की शुरुआत में गर्मी खिलाड़ियों को थोड़ा परेशान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रात 8 बजे के बाद तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि हवाएं करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। ऐसे में मौसम की वजह से मुकाबले में किसी तरह की रुकावट देखने को नहीं मिलेगी।

GT vs SRH: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े क्या कहते हैं?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये IPL का 50वां मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले यहां खेले गए 49 मैचों में 24 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 25 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 177 रन रहा है। वहीं इस वेन्यू पर सबसे बड़ा स्कोर 243 रन का है, जो पंजाब किंग्स ने पिछले साल बनाया था। आंकड़े साफ बताते हैं कि अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मदद मिल सकती है।