'मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल...' बल्लेबाज से ‘मास्टरशेफ’ बने वैभव सूर्यवंशी, रसोई में बनाई गोल-गोल रोटियां; देखें VIDEO

आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अब अपने मजेदार ‘मास्टरशेफ’ अवतार को लेकर चर्चा में हैं। राजस्थान रॉयल्स के वायरल VIDEO में वैभव रोटियां बनाते नजर आए और उनका फनी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

iconPublished: 12 May 2026, 07:35 PM
iconUpdated: 12 May 2026, 07:47 PM

Vaibhav Sooryavanshi making roti: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अब एक अलग ही वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाला यह 15 साल का बल्लेबाज इस बार बल्ला छोड़ बेलन थामे नजर आया।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए एक मजेदार वीडियो में वैभव सूर्यवंशी किचन में रोटियां बनाते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह ‘मास्टरशेफ’ अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में वैभव का मासूम अंदाज, मजेदार एक्सप्रेशन और आत्मविश्वास सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RR ने शेयर किया Vaibhav Sooryavanshi का मजेदार VIDEO

राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) पूरे जोश के साथ रोटी बेलते और सेंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बनाई हुई रोटी दिखाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “मम्मी की रोटी से ज्यादा गोल है।” वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे।

रोटी पलटने के चक्कर में हुआ मजेदार हादसा

वीडियो का सबसे मजेदार पल तब देखने को मिला जब वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने किसी प्रोफेशनल शेफ की तरह रोटी को हवा में उछालकर पलटने की कोशिश की। हालांकि उनका यह स्टंट सफल नहीं हो पाया और रोटी सीधे जमीन पर गिर गई। रोटी गिरने के बाद वैभव का रिएक्शन देखने लायक था। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मैदान पर भी जमकर बोल रहा है वैभव का बल्ला

जहां एक तरफ वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, वहीं IPL 2026 में उनका बल्ला भी जमकर रन बरसा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैचों में 440 रन बनाए हैं। वैभव इस समय टूर्नामेंट के टॉप-5 रन स्कोरर्स में शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236 का रहा है, जिसमें उन्होंने 38 चौके और 40 छक्के लगाए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें इस सीजन का सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बना दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi made another epic start in the powerplay, Punjab Kings vs Rajasthan Royals, IPL 2026, New Chandigarh, April 28, 2026

प्लेऑफ की रेस में फंसी राजस्थान रॉयल्स

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 का सीजन अब बेहद अहम मोड़ पर पहुंच गया है। टीम ने अब तक 11 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और लगातार दो हार के बाद पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर खिसक गई है। राजस्थान फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद पंजाब किंग्स से सिर्फ एक अंक पीछे है। टीम का अगला मुकाबला 12 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां RR की नजरें जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने पर होंगी।

Read More: लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को हुआ बड़ा नुकसान, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएगी श्रेयस अय्यर की टीम? समझें पूरा समीकरण

Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की जीत में पड़ा खलल, अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?

PBKS vs DC: अक्षर पटेल-डेविड मिलर ने तोड़ा पंजाब किंग्स का गुरूर, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से जीता मुकाबला