IPL 2026: KKR की बढ़ी टेंशन! आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले बैसाखी के सहारे चलते दिखे वरुण चक्रवर्ती, VIDEO वायरल

RCB के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले KKR की टेंशन बढ़ गई है। स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बैसाखी और प्रोटेक्टिव बूट के साथ नजर आए, जिसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है।

iconPublished: 12 May 2026, 11:01 PM
iconUpdated: 12 May 2026, 11:34 PM

IPL 2026, Tension for KKR: आईपीएल 2026 में लगातार चार जीत दर्ज कर शानदार वापसी करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस ने KKR कैंप की चिंता बढ़ा दी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले वरुण की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इन वायरल तस्वीरों में वरुण चक्रवर्ती बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आए हैं। इतना ही नहीं, उनके बाएं पैर में प्रोटेक्टिव बूट भी दिखाई दिया। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या KKR का यह स्टार स्पिनर RCB के खिलाफ मैदान पर उतर पाएगा या नहीं।

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स मैच में चोटिल हुए थे वरुण

दरअसल वरुण चक्रवर्ती को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। गेंदबाजी करते समय वह लंगड़ाते हुए नजर आए थे और मैदान पर दर्द में दिखाई दे रहे थे। मैच के दौरान उन्हें बाउंड्री लाइन के पास मेडिकल ट्रीटमेंट भी दिया गया था। हालांकि चोट के बावजूद वरुण ने अपने पूरे चार ओवर पूरे किए और फिर मैदान से बाहर जाकर डगआउट में बैठ गए।

IPL 2026: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

IPL 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वरुण चक्रवर्ती बैसाखी के सहारे धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे हैं। उनके बाएं पैर में सुरक्षा के लिए विशेष बूट भी लगाया गया है। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं और लगातार उनकी फिटनेस को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि KKR की ओर से अभी तक उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

Image

IPL 2026: प्लेऑफ की रेस में KKR के लिए बड़ा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और टीम को टॉप-4 में पहुंचने के लिए अपने बाकी सभी मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती की संभावित गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। वरुण और सुनील नरेन की स्पिन जोड़ी ने इस सीजन KKR की वापसी में अहम भूमिका निभाई है।

Read More: लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को हुआ बड़ा नुकसान, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएगी श्रेयस अय्यर की टीम? समझें पूरा समीकरण

Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की जीत में पड़ा खलल, अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?

PBKS vs DC: अक्षर पटेल-डेविड मिलर ने तोड़ा पंजाब किंग्स का गुरूर, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से जीता मुकाबला