GT vs SRH: अहमदाबाद में दिखा गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का कहर, सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से रौंदकर अंक तालिका में पहुंचे शीर्ष पर

GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 रनों की बड़ी जीत अपने नाम कर अंक तालिका पहला स्थान हासिल कर लिया।

iconPublished: 12 May 2026, 11:05 PM
iconUpdated: 12 May 2026, 11:34 PM
GT vs SRH Match Report: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। दोनों टीमों के पास इस मैच को जीतकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचने का शानदार मौका था। गुजरात टाइटन्स ने इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान पर कब्जा जमा लिया।

इस मैच (GT vs SRH) में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। गुजरात ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 82 रनों से अपने नाम कर लिया।

GT vs SRH: शानदार जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने अंक तालिका किया टॉप

इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कोर डिफेंड करते हुए टीम के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। इस बड़ी जीत के साथ गुजरात टाइटन्स अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है और टीम ने लगभग प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

GT vs SRH: गुजरात टाइटन्स ने बनाए 168 रन

इस मुकाबले (GT vs SRH) में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सिर्फ 26 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन ने पारी को संभाला। साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रनों की अहम पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारियों की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

B Sai Sudharsan's half-century held the innings together, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026, Ahmedabad, May 12, 2026

GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। टीम ने शुरुआत से ही लगातार विकेट गंवाए और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट झटके, जिसकी बदौलत गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 86 रन पर समेट दिया और मुकाबला 82 रनों से अपने नाम कर लिया।

Read More: लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को हुआ बड़ा नुकसान, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएगी श्रेयस अय्यर की टीम? समझें पूरा समीकरण

Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की जीत में पड़ा खलल, अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?

PBKS vs DC: अक्षर पटेल-डेविड मिलर ने तोड़ा पंजाब किंग्स का गुरूर, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से जीता मुकाबला