प्रीति जिंटा का फूटा गुस्सा! PBKS खिलाड़ी के ‘10 किलो वजन बढ़ने’ वाली खबर को बताया झूठ

पंजाब किंग्स की लगातार 4 हार के बाद टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस और अनुशासन पर सवाल उठाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी। प्रभसिमरन सिंह का 10 किलो वजन बढ़ने के दावे पर अब प्रीति जिंटा भड़क गई हैं और उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह झूठ और भ्रामक बताया है।

iconPublished: 13 May 2026, 05:44 PM
iconUpdated: 13 May 2026, 05:56 PM

IPL 2026, Priety Zinta responds to reports: आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम पिछले कुछ मुकाबलों में संघर्ष करती नजर आई है। लगातार 4 हार के बाद टीम को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगीं, जिनमें खिलाड़ियों की फिटनेस और अनुशासन पर सवाल उठाए गए। इसी बीच ओपनर प्रभसिमरन सिंह को लेकर आई एक रिपोर्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रभसिमरन सिंह का वजन 10 किलो तक बढ़ गया है और टीम के खिलाड़ी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लेकिन अब पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने इन खबरों को पूरी तरह झूठ बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

IPL 2026: लगातार 4 हार के बाद सामने आई रिपोर्ट

पंजाब किंग्स की लगातार हार के बाद वायरल हुई एक रिपोर्ट में टीम के अंदर अनुशासनहीनता का दावा किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि खिलाड़ी देर रात तक गेम खेल रहे हैं, प्रैक्टिस सेशन मिस कर रहे हैं और प्रभसिमरन सिंह का वजन भी पिछले कुछ हफ्तों में 10 किलो तक बढ़ गया है, जिसके कारण टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है।

IPL 2026: प्रीति जिंटा ने खबरों को बताया झूठ

इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रीति जिंटा ने साफ कहा कि यह खबरें पूरी तरह झूठी और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि खेल को लेकर आलोचना स्वीकार की जा सकती है, लेकिन किसी टीम या ब्रांड की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर गलत जानकारी फैलाना बिल्कुल गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IPL 2026: प्रभसिमरन सिंह को लेकर बढ़ी चर्चा

रिपोर्ट सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा प्रभसिमरन सिंह को लेकर हुई। सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस स्तर को लेकर सवाल उठने लगे, लेकिन पंजाब किंग्स मैनेजमेंट ने साफ कर दिया कि खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं और टीम के अंदर अनुशासन से जुड़ी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Prabhsimran Singh hit a few boundaries of his own in the powerplay, Punjab Kings vs Delhi Capitals, IPL 2026, Dharamsala, May 11, 2026

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने 6 मैच जीते, 4 हारे और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। 13 अंकों के साथ टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

Read More: लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को हुआ बड़ा नुकसान, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएगी श्रेयस अय्यर की टीम? समझें पूरा समीकरण

Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की जीत में पड़ा खलल, अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?

PBKS vs DC: अक्षर पटेल-डेविड मिलर ने तोड़ा पंजाब किंग्स का गुरूर, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से जीता मुकाबला