RCB vs KKR Pitch Report: रायपुर की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू? जानिए किसे मिलेगा फायदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेले जाने वाले मुकाबले में पिच अहम भूमिका निभा सकती है। आइए जानते है पिच किसके लिए मददगार साबित हो सकती है।

iconPublished: 13 May 2026, 06:22 PM
iconUpdated: 13 May 2026, 06:33 PM

RCB vs KKR Pitch Report: IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। प्लेऑफ की रेस के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां इस सीजन का पिछला मैच भी काफी चर्चाओं में रहा था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय 11 में से 7 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। अगर RCB आज का मुकाबला जीत जाती है तो टीम 16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार चार मैच जीतकर शानदार लय में नजर आ रही है और टीम प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत बनाए रखना चाहेगी।

RCB vs KKR: रायपुर की पिच पर गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। खासकर मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सीम और स्विंग दोनों मिलते हैं, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है। पॉवरप्ले में विकेट बचाना बेहद जरूरी होगा क्योंकि यहां शुरुआती ओवरों में गेंदबाज अक्सर हावी रहते हैं।

RCB vs KKR: बड़े शॉट लगाना नहीं होगा आसान

रायपुर के इस मैदान की बॉउंड्री काफी बड़ी है, जिसके कारण बल्लेबाजों के लिए आसानी से चौके-छक्के लगाना मुश्किल हो सकता है। पिछले मुकाबले में इसी मैदान पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए थे। ऐसे में बल्लेबाजों को लंबी साझेदारी बनाने और जोखिम भरे शॉट्स से बचने की जरूरत होगी।

RCB vs KKR: टॉस जीतकर कप्तान चुन सकते हैं गेंदबाजी

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 रन है, लेकिन अगर कोई टीम 180 के आसपास पहुंच जाती है तो विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ सकता है। ओस के असर को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सके।

RCB vs KKR: मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर में आज मौसम पूरी तरह मैच के अनुकूल रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुकाबले की शुरुआत में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, हालांकि रात बढ़ने के साथ इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और ऊर्जा भी मैच में अहम भूमिका निभाएगी।

Read More: लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को हुआ बड़ा नुकसान, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाएगी श्रेयस अय्यर की टीम? समझें पूरा समीकरण

Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की जीत में पड़ा खलल, अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना; क्या है पूरा मामला?

PBKS vs DC: अक्षर पटेल-डेविड मिलर ने तोड़ा पंजाब किंग्स का गुरूर, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से जीता मुकाबला