India vs England 5th Test At Kennington Oval: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट लंदन के केनिंग्टन ओवल मे खेला जाएगा। तो आइए जानते हैं कि इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है।
India vs England: पहली जीत के लिए 35 साल का इंतजार... लंदन के केनिंग्टन ओवल में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जान लीजिए
India vs England 5th Test At Kennington Oval Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई, गुरुवार से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। सीरीज को ड्रॉ करवाने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी होगा।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास अब सीरीज को ड्रॉ करवाने का ही मौका बचा हुआ है। तो उससे पहले आइए जान लेते हैं कि लंदन के इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है। क्योंकि इससे पहले खेले गए मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भी टीम इंडिया ने कभी कोई टेस्ट नहीं जीता था और वह रिकॉर्ड चौथा टेस्ट ड्रॉ होने के साथ बरकरार रहा।
लंदन के केनिंग्टन ओवल में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड (India vs England)
बता दें कि लंदन के केनिंग्टन ओवल में टीम इंडिया ने अब तक कुल 15 टेस्ट खेले हैं। भारतीय टीम ने इस मैदान पर पहला टेस्ट 1936 में खेला था, लेकिन टीम को मैदान पर पहली जीत हासिल करने के लिए 35 साल का वक्त लग गया था। टीम इंडिया ने यहां पहला टेस्ट 1971 में जीता था। वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया ने 15 में से सिर्फ 2 टेस्ट में जीत हासिल की है। 6 मुकाबलों में हार का सामना किया और बाकी 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए।

लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारत के आंकड़े
अब तक खेले गए मैच- 15
जीते मैच- 02
हारे मैच- 06
ड्रॉ हुए मैच- 07
आखिरी बार 2021 में मिली थी जीत

बताते चलें कि टीम इंडिया को इस मैदान पर आखिरी बार 2021 में टेस्ट जीत नसीब हुई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि पिछले लगभग 4 साल से यहां कोई मैच ना जीत पाने वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में क्या कमाल करती है।
आईपीएल में केकेआर ने विजेता बनाने वाले कोच से तोड़ा नाता, अगले सीजन से पहले किया बाहर