आईपीएल में केकेआर ने विजेता बनाने वाले कोच से तोड़ा नाता, अगले सीजन से पहले किया बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में 10 साल बाद खिताब जिताने वाले हेड कोच चंद्रकांत पंडित के साथ 2026 सीजन से पहले नाता तोड़ लिया है।

iconPublished: 29 Jul 2025, 11:12 PM

Chandrakant Pandit: आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग मानी जाती है, जहां हर साल करोड़ों की नजरें ट्रॉफी पर टिकी होती हैं। इस लीग में साल 2024 में 10 साल बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जबरदस्त वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की मेंटरशिप में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पर्दे के पीछे एक और शख्स था। टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बावजूद केकेआर ने अगले सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया है। टीम मैनेजमेंट ने चंद्रकांत पंडित के साथ अपने तीन साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान कर दिया है।

केकेआर ने Chandrakant Pandit का छोड़ा साथ

अपनी कोचिंग में कई टीमों को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बना चुके चंद्रकांत पंडित (Chandrakant Pandit) को 2022 में केकेआर का हेड कोच बनाया गया था। उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2024 में आईपीएल का खिताब जीता और 10 साल का सूखा खत्म किया। लेकिन अब खबरों के अनुसार चंद्रकांत पंडित केकेआर से आपसी सहमति के साथ अलग हो गए है।

KKR coach Chandrakant Pandit watches on, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, IPL 2025, Mumbai, March 30, 2025

पंडित का कोचिंग करियर और केकेआर में प्रदर्शन

चंद्रकांत पंडित (Chandrakant Pandit) का आईपीएल 2025 का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। टीम इस सीजन में आठवें स्थान पर रही, जो उसके इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन था। पंडित के तीन साल के कार्यकाल में केकेआर ने कुल 42 मुकाबले खेले, जिसमें से 22 में जीत और 18 में हार मिली, जबकि 2 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया।

Faiz Fazal and Chandrakant Pandit - the brains behind Vidarbha's success, Vidarbha v Rest of India, Irani Cup 2018-19, 5th day, Nagpur, February 16, 2019

घरेलू क्रिकेट में चैंपियन कोच की छवि

आईपीएल से पहले चंद्रकांत पंडित (Chandrakant Pandit) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में कोचिंग के दम पर बड़ा नाम बनाया है। उन्होंने मुंबई और मध्य प्रदेश को एक-एक बार और विदर्भ को दो बार रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है। पंडित ने 1986 से 1992 के बीच भारत के लिए 5 टेस्ट और 36 वनडे भी खेले हैं। वह एक अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं।

Read more: मैनचेस्टर टेस्ट में इस फैन ने लूटा मेला, स्टैंड्स मे किया ऐसा डांस; रवि शास्त्री भी नहीं रोक पाए खुद को, VIDEO

पांचवें टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड छोड़ घर जाने का किया फैसला, क्या है बड़ी वजह?

Jofra Archer: इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे 5वां टेस्ट? यहां जानें ताजा अपडेट