FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल की हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो, टूट सबसे बड़ा सपना
अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस बार भी अपनी टीम के चैंपियन बनने का सपना पूरा करने में नाकाम रहे। उनकी टीम को नॉक आउट राउंड में एक बार फिर हार कर बाहर होना पड़ा। मोरक्को ने पुर्तगाल को चौंकाते हुए 1-0 से हरा दिया। अपनी टीम को खिताब जिताने का सपना टूटने के बाद रोनाल्डो भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। इसकी वजह ये है कि 5वीं विश्व कप में खेल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ये अंतिम विश्व कप था। अब 37 वर्षीय रोनाल्डो विश्व कप में दिखाई नहीं देंगे।