FIFA World Cup 2022: फ्रांस ने पोलैंड तो इंग्लैंड ने सेनेगल को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा विश्वकप 2022 के राउंड ऑफ 16 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। तीसरे प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हरा दिया। गत चैंपियन ने इस मुकाबले को जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
FIFA World Cup 2022: फ्रांस ने पोलैंड तो इंग्लैंड ने सेनेगल को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

FIFA World Cup 2022, England vs Senegal, france vs poland: फीफा विश्वकप 2022 के राउंड ऑफ 16 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। तीसरे प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हरा दिया। गत चैंपियन ने इस मुकाबले को जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं देर रात खेले गए चौथे प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से मात दी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। टूर्नामेंट में आज क्रोएशिया का सामना जापान से तो वहीं ब्राजील की भिड़त दक्षिण कोरिया से होगी। 

 

फ्रांस बनाम पोलैंड

फीफा विश्वकप 2022 में रविवार को हुए पहले मैच में फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। मैच के 44 वें मिनट में ओलिवर जिरूड ने गोल दागकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके साथ ही वह अब थिएरी हेनरी को पछाड़कर फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल का भरपूर प्रयास किया। फ्रांस की ओर से एम्बाप्पे ने 74वें मिनट में और इंजरी टाइम (90+1वें मिनट) में गोल कर 3-0 की बढ़त दिलाई। इंजरी टाइम (90+9वें मिनट) में ही पोलैंड के कप्तान रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने एक गोल दागकर हार के अंतर को कम किया। 

 

इंग्लैंड बनाम सेनेगल

फीफा विश्वकप 2022 में रविवार को देर रात हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने सेनेगल को 3-0 से मात दी। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। पहले हाफ तक इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी। इंग्लैंड की ओर से पहला गोल जॉर्डन हेंडरसन ने दागा। मुकाबले के 38वें मिनट में जूड बेलिंघम के शानदार पास को उन्होंने गोल में तब्दील किया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में (45+3वें मिनट) हैरी केन ने गोल कर इंग्लैंड की बढ़त को दोगुना कर दिया। इंग्लिश टीम की ओर से 57वें मिनट में बुकायो साका ने तीसरा गोल दागा। 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: राउंड ऑफ-16 का गणित हुआ स्पष्ट, नॉकआउट स्टेज में भिड़ने के लिए तैयार हैं यह टीमें; देखें शेड्यूल

Latest Stories