Yusuf Pathan: अपनी छोटी मगर विस्फोटक इनिंग के जरिए ना सिर्फ टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे बल्कि उन्होंने अपने बेटे से किया वादा भी निभाया।
पिता का वादा और हीरो जैसी पारी...सेमीफाइनल में एंट्री के बाद यूसुफ पठान दौड़कर बेटे के पास पहुंचे; फिर जो किया वो VIRAL
Table of Contents
WCL 2025, Yusuf Pathan: बेटे और अपनी टीम से किया जीत का वादा निभाना हो तो कोई यूसुफ पठान से सीखे। यूसुफ पठान ने WCL 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और इंडिया चैंपियंस को सेमीफाइनल में पहुंचाया।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स टूर्नामेंट के डिफेंडिग चैंपियन यानी इंडिया चैंपियन को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। इंडिया चैंपियन के खिलाड़ी यूसुफ पठान ने अपनी टीम को छक्का लगाकर जीत दिलाई और इसके बाद दौड़ते हुए डगआउट की ओर पहुंचे।

Yusuf Pathan ने बेटे से किया वादा पूरा किया
यूसुफ पठान अपनी छोटी मगर विस्फोटक इनिंग के जरिए ना सिर्फ टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे बल्कि उन्होंने अपने बेटे से किया वादा भी निभाया। शायद यही वजह भी रही कि मैच के बाद ग्राउंड पर बाप-बेटे का इमोशनल और शानदार सेलिब्रेशन देखने को मिला। यूसुफ पठान ने भारत को छक्का मारकर जीत दिलाई फिर डगआउट में बैठे अपने बेटे की ओर दौड़े। जहां उन्होंने अपने बेटों को गले से लगा लिया।
A father’s promise. A hero’s finish 🫡
— FanCode (@FanCode) July 29, 2025
Yusuf Pathan made it count for his team, and his son 💙#WCL2025 pic.twitter.com/deycS7aplH
Yusuf Pathan का वीडियो वायरल
यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) और उनके बेटे के बीच का ये वायरल इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए इंडिया चैंपियंस को न सिर्फ वेस्टइंडीज को हराना था बल्कि दिए गए टारगेट को 14.1 ओवर में हासिल करना था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए थे जिसे इंडिया को 14.1 ओवर में हासिल करना था।
Yusuf Pathan ran towards his son and hugged him after winning for India Champions. pic.twitter.com/wFumR9epEd
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 30, 2025
स्टुअर्ट बिन्नी की नाबाद पारी
इंडिया चैंपियंस ने 13.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 148 रन बना लिए जिसकी वजह से भारत का नेट रन रेट इंग्लैंड से बेहतर हो गया और इसी वजह से उन्होंने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इंडिया चैंपियंस की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने 21 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं टीम के कप्तान युवराज सिंह ने 21 रन बनाए जबकि यूसुफ पठान ने भी 21 रन की नाबाद पारी का योगदान दिया।