KL Rahul: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि केएल राहुल आईपीएल के अगले सीजन यानी 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
KL Rahul: दिल्ली कैपिटल्स नहीं, IPL 2026 में KKR के लिए खेलेंगे केएल राहुल? 25 करोड़ में डील होने की हुई बात
KL Rahul KKR IPL 2026: इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 31 जुलाई, गुरुवार से खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर बड़ी ही दिलचस्प खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया कि राहुल आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2026) दिल्ली कैपिटल्स (DC) नहीं बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक राहुल शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं। चार टेस्ट के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। राहुल ने 4 मैचों की 8 पारियों में 63.88 की औसत से 511 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकल चुके हैं।

KL Rahul को टीम में लाना चाहती है KKR
टाइम्स ऑफ इंडिया के गौरव गुप्ता के मुताबिक, केकेआर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने की इच्छुक है। राहुल पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने सीजन में कमाल करते हुए 13 पारियों में 539 रन बनाए थे।
SOME IPL update: Hearing that Kolkata Knight Riders are really keen on acquiring KL Rahul via trade.... @KKRiders @IPL
— Gaurav Gupta (@toi_gauravG) July 31, 2025
25 करोड़ में हो सकती है डील
TV9 भारतवर्ष में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स केएल राहुल के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए भी तैयार है। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक शानदार कप्तान भी हैं। राहुल को दिल्ली ने 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था।

केएल राहुल का आईपीएल करियर
गौरतलब है कि केएल राहुल ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 145 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 136 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 46.21 की औसत और 136.02 के स्ट्राइक रेट से 5222 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले 2 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 132* का रहा है।