IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रचा नया इतिहास, गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

IPL 2026 Final में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को आसानी से हराकर लगातार दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया है।

iconPublished: 31 May 2026, 11:13 PM
iconUpdated: 01 Jun 2026, 12:20 AM

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को एकतरफा अंदाज में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतते हुए इतिहास रच दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब उन चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है जिन्होंने लगातार दो सीजन में आईपीएल का खिताब जीतकर अपने टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव किया है। फाइनल में टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की और इस खास उपलब्धि को अपने नाम दर्ज कराया।

IPL 2026: आरसीबी ने गुजरात को हराकर रचा इतिहास

गुजरात टाइटन्स को फाइनल मुकाबले में आसानी से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की। वहीं, इस जीत के साथ उन्होंने लगातार दूसरे सीजन खिताब अपने नाम किया और ऐसा करने वाली वह आईपीएल इतिहास की दूसरी टीम बन गई, जिसने अपना टाइटल डिफेंड किया है।

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद खराब रही। जॉश हेजलवुड ने कप्तान शुभमन गिल को सिर्फ 10 रन पर आउट कर टीम को बड़ा झटका दिया। इसके बाद साई सुदर्शन भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि जॉस बटलर भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। लगातार विकेट गिरने के कारण गुजरात की टीम पूरे मैच में दबाव में नजर आई।

Virat Kohli is ecstatic after Shubman Gill was dismissed, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, IPL 2026, final, Ahmedabad, May 31, 2026

हालांकि, वाशिंगटन सुंदर ने एक छोर संभालते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में सफल रही। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए।

IPL 2026: विराट कोहली ने खेली चैंपियन वाली पारी

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। वेंकटेश ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर रनगति को बनाए रखा, जबकि विराट ने एक छोर पर टिककर पारी को आगे बढ़ाया। गुजरात ने बीच के ओवरों में कुछ विकेट लेकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने कोई बड़ी गलती नहीं की।

Virat Kohli argued that his catch had been shelled by Shubman Gill, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, IPL 2026, final, Ahmedabad, May 31, 2026

विराट कोहली ने दबाव भरे फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए। उनकी इस मैच जिताऊ पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रन की अहम पारी खेली। कोहली की कप्तानी जैसी जिम्मेदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया।