भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लानपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में नया इतिहास रच दिया गया। दोनों टीमों ने मिलकर 2018 में बने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान ने मिलकर रचा इतिहास, 2018 का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
IND vs AFG, History made after 2018: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेला जा रहा एकमात्र टेस्ट मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिए भी याद किया जाएगा। मैच के तीसरे दिन दोनों टीमों ने मिलकर ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच किसी भी टेस्ट मैच में देखने को नहीं मिला था। इस मुकाबले ने साल 2018 में बने एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
दोनों देशों के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मुकाबला खेला गया था और यह दूसरा टेस्ट है। ऐसे में मुकाबलों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन इस मैच में बने आंकड़ों ने इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बना ली है। खास बात यह रही कि रिकॉर्ड टूटने के लिए अभी दोनों टीमों की पहली पारी भी पूरी नहीं हुई थी।
IND vs AFG: 2018 में बना था पुराना रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला (IND vs AFG) साल 2018 में खेला गया था। बेंगलुरु में हुए उस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 686 रन बनाए थे। भारत ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जिसमें शिखर धवन और मुरली विजय ने शानदार शतक जड़े थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 109 और फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में 103 रन ही बना सकी थी। भारत ने वह मुकाबला पारी और 262 रन से अपने नाम किया था।
#PrasidhKrishna gives Team India the perfect start to Day 3! 🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 8, 2026
The pacer gets his third wicket of the game as Azmatullah Omarzai departs for a duck. 🎯#INDvAFG | Only Test ➡️ DAY 3 | LIVE NOW 👉 https://t.co/AznHuB5KoE pic.twitter.com/7dl7dXknZT
IND vs AFG: भारत ने खड़ा किया 564 रन का विशाल स्कोर
मुल्लानपुर टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की। कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 100 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 81 और वाशिंगटन सुंदर ने 52 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और बड़ा स्कोर खड़ा किया।
IND vs AFG: 698 रन बनते ही टूट गया पुराना रिकॉर्ड
भारत के 564 रन के जवाब में जब अफगानिस्तान बल्लेबाजी के लिए उतरा तो टीम ने भी 100 से ज्यादा रन बना लिए। अफगानिस्तान के 6 विकेट गिरने तक दोनों टीमों के संयुक्त रन 698 तक पहुंच चुके थे। इसके साथ ही साल 2018 में बना 686 रनों का रिकॉर्ड टूट गया। दिलचस्प बात यह रही कि पिछली बार जहां दोनों टीमों के कुल 30 विकेट गिरने के बाद यह आंकड़ा बना था, वहीं इस बार सिर्फ 14 विकेट के नुकसान पर ही नया रिकॉर्ड कायम हो गया।

IND vs AFG: अभी और रिकॉर्ड बनने की उम्मीद
मुकाबला अभी समाप्त नहीं हुआ है और दोनों टीमों की पहली पारी के बाद भी खेल बाकी है। ऐसे में यह रिकॉर्ड और भी आगे बढ़ सकता है। मैच में अभी कई सेशन का खेल शेष है, इसलिए बल्लेबाजों और गेंदबाजों के पास नए कीर्तिमान बनाने का मौका रहेगा। हालांकि यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन भारत और अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास में यह टेस्ट कई नए रिकॉर्ड्स के लिए याद रखा जाएगा।
READ MORE HERE...
VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी
‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज