IND vs AFG Day 2: भारत का दबदबा बरकरार, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने अफगानिस्तान पर ढाया कहर

IND vs AFG Day 2: अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम का दबदबा दूसरे दिन भी जारी रहा है और वे एक मजबूत स्तिथि में पहुंच गए है।

iconPublished: 07 Jun 2026, 05:26 PM
iconUpdated: 07 Jun 2026, 05:42 PM

IND vs AFG Day 2 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर मैदान में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। करीब 8 साल बाद दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने हैं, जिस कारण फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया मुकाबले में पूरी तरह हावी नजर आई और बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

IND vs AFG: भारत का दबदबा बरकरार

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत का फायदा उठाया। पहले दिन जहां बल्लेबाजों ने संभलकर खेल दिखाया, वहीं दूसरे दिन तेजी से रन बटोरते हुए स्कोर को 500 के पार पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। इसी वजह से मैच में भारत की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

IND vs AFG: भारत ने बनाए 564 रन

पहले दिन (IND vs AFG Day 1) का खेल समाप्त होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए थे। शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन गिल 126 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंत ने 81 रन की अहम पारी खेली। निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने भी उपयोगी रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।

Sediqullah Atal loses his stumps to Prasidh Krishna, India vs Afghanistan, Only Test, 2nd day, New Chandigarh, June 7, 2026

IND vs AFG: भारतीय गेंदबाजों का दिखा दबदबा

564 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अफगानिस्तान नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा, जिसके कारण कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए थे। भारत की ओर से मानव सुथार ने 3 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए।

READ MORE HERE...

VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी

‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज