टी20 टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्शन सामने आया है। अय्यर ने इसे अपने करियर का बेहद खास पल बताते हुए कहा कि देश की टीम का नेतृत्व करना गर्व की बात है और वह फैंस के प्यार व समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।
‘मैं बहुत ज्यादा...’ कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्शन वायरल, कही दिल छू लेने वाली बात
Table of Contents
Shreyas Iyer firsr reaction on becominh captain: भारतीय क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है। बीसीसीआई ने टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंप दी है, जबकि पिछले दो वर्षों तक टीम का नेतृत्व करने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है।
कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है। मुंबई टी20 लीग के दौरान उन्होंने इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की और फैंस के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश भी दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कप्तानी मिलने के बाद क्या बोले Shreyas Iyer?
मुंबई टी20 लीग के दौरान जब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)से टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है। अय्यर ने कहा कि देश की टीम का नेतृत्व करना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है और उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर काफी खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने इसे अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया।
Iyer first reaction after becoming India's T20 captain ....
— Anahita. 🌿🌸 (@Anahita39264) June 7, 2026
Awwww... Sarpanch saab ab Captain saab ban gaye hain. 🤌🥺🇮🇳
So proud of you, Idolo. 🥀🤍
You truly deserve this moment. ✨
Always love you 🧿 💕 pic.twitter.com/PqGVoGOtfw
फैंस के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपने बयान में फैंस का भी खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें जो प्यार और समर्थन मिला है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। अय्यर ने कहा कि वह अपने सभी प्रशंसकों का दिल से सम्मान करते हैं और आगे भी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। उनके इस बयान को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव का कप्तानी सफर हुआ खत्म
सूर्यकुमार यादव को साल 2024 में भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2026 टी20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया। हालांकि पिछले कुछ समय से उनकी व्यक्तिगत फॉर्म सवालों के घेरे में थी, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया और कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंप दी।
Shreyas Iyer के सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
टी20 टीम की कमान संभालने के साथ ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां भी आ गई हैं। भारतीय टीम को 2028 ओलंपिक में टी20 क्रिकेट के इवेंट में हिस्सा लेना है, जहां गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य होगा। इसके अलावा टीम को टी20 विश्व कप का खिताब भी बचाना है। अय्यर अपने कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से करेंगे, जहां उनके नेतृत्व की पहली बड़ी परीक्षा देखने को मिलेगी।
READ MORE HERE: VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी
‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज