Gautam Gambhir: इंग्लैंड के खिलाफ अगर भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज हारती है, तो हेड कोच गौतम गंभीर पर दबाव काफी बढ़ सकता है।
इंग्लैंड सीरीज के बाद संकट में गौतम गंभीर का कोचिंग करियर?, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने किया दावा
Table of Contents
Gautam Gambhir coaching: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां टीम बिना कई अनुभवी खिलाड़ियों के खेल रही है। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने के बाद खासकर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस टेस्ट सीरीज में भी उनके कुछ फैसलों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन (Michael Atherton) ने इस सीरीज के दौरान गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर भारत यह टेस्ट सीरीज भी हारता है, तो यह गौतम गंभीर के लिए तीसरी लगातार टेस्ट सीरीज हार होगी, और ऐसे में उन पर दबाव बढ़ना तय है।
माइकल एथरटन ने Gautam Gambhir के ऊपर दिया बयान
भारत इस समय इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 1-2 से पीछे चल रहा है और सीरीज में हार से बचने के लिए द ओवल में होने वाला पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। इससे पहले भारत को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घर में 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले स्काई स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन (Michael Atherton) ने बेबाकी से कहा "वे दो टेस्ट सीरीज पहले ही हार चुके हैं।” न्यूज़ीलैंड से 3-0 और ऑस्ट्रेलिया से 3-1। अगर भारत ये सीरीज भी हारता है, तो हां, गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग पर सवाल जरूर उठेंगे।"
Michael Atherton ने बताया क्यों है दबाब
Michael Atherton ने आगे कहा “भारत जैसी टीम, जिसके पास भरपूर संसाधन और बड़ी आबादी का समर्थन है, उसके साथ लोग सब्र नहीं रखते। उनसे हर बार मैदान में उतरते ही जीत की उम्मीद की जाती है। ऐसे में अगर लगातार तीन टेस्ट सीरीज हार जाती है, तो ये गंभीर के लिए बड़ी समस्या बन सकती है।”

भारतीय टीम ने किए 4 बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 बदलाव कर लिए है। करुण नायर को इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर की जगह मौका मिला है। ऋषभ पंत की जगह इस मुकाबले में ध्रुव जुरेल को खिलाया गया है। वही प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप को इस मुकाबले में अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला है।