स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर का पद छोड़ा
टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में उनके ऊपर किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही थी, हुआ भी कुछ ऐसा ही। चेतन शर्मा ने जी न्यूज द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में कई खुलासे किए थे। इसलिए उसके बाद से उनकी छुट्टी तय मानी जा रही थी। 17 फरवरी को उन्होंने अपने पद छोड़ने का ऐलान भी कर दिया। जय शाह ने उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने की पुष्टि भी कर दी है।