IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे सौरव गांगुली, संभालेंगे यह अहम जिम्मेदारी

आईपीएल 2023 से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने जा रहे हैं। DC में दादा को काफी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे सौरव गांगुली, संभालेंगे यह अहम जिम्मेदारी

Sourav Ganguly, IPL 2023, Delhi Capitals, DC: आईपीएल 2023 से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक DC में दादा को काफी अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

वह दिल्ली कैपिटल्स की तीन टीमों IPL, ILT20 and SAT20 के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट होंगे। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली की जगह हाल ही में रोजर बिन्नी को बीसीसीआई अध्यक्ष चुना गया था। दादा पिछले तीन साल से बोर्ड के अध्यक्ष थे। बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभालने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान आईपीएल 2019 में सलाहकार के रूप में फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे।

कम्फर्ट है सौरव गांगुली

एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सौरव गांगुली इस साल दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस आ जाएंगे। इस विषय पर चर्चा खत्म हो चुकी है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है, ओनर के साथ एक अच्छा अच्छा कंफर्ट लेवल शेयर किया है। अगर उन्होंने आईपीएल में काम किया होता, तो यह हमेशा दिल्ली कैपिटल्स के साथ होता।"

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश धुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एंगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिली राउसी।

ऑक्शन में इन्हें खरीदा

हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 खिलाड़ियों को खरीदा था। दिल्ली ने मुकेश कुमार को 5 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। इसके अलावा DC ने ईशांत शर्मा को बेस प्राइस 50 लाख में, फिल साल्ट को 2 करोड़ रुपये में, रिली राउसी को 4 करोड़ 60 लाख और मनीष पांड़े को 2 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भती हैं। ऐसे में आईपीएल तक उनके फिट होने की संभवना ना के बराबर है। 

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया बड़ा खुलासा..., उप-कप्तान ने कही ये बात

Latest Stories