Hockey World Cup 2023: कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया बड़ा खुलासा..., उप-कप्तान ने कही ये बात

FIH ओडिशा हॉकी मेंस विश्वकप 2023 के शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। टूर्नामेंट भुवनेश्वर-राउरकेला में शुरू होगा। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह बताया कि टूर्नामेंट को लेकर भारतीय टीम काफी उत्साहित है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Hockey World Cup 2023: कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया बड़ा खुलासा..., उप-कप्तान ने कही ये बात

Hockey World Cup 2023, Harmanpreet Singh: FIH ओडिशा हॉकी मेंस विश्वकप 2023 के शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है। टूर्नामेंट भुवनेश्वर-राउरकेला में शुरू होगा। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह बताया कि टूर्नामेंट को लेकर भारतीय टीम काफी उत्साहित है। भारत इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में उनकी कोशिश इसे जीतने की होगी। टोक्यो ओलिंपिक 2022 में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। 

फैंस ने किया गर्मजोशी से स्वागत

टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, "भारतीय टीम विश्वकप को लेकर काफी उत्साहित है। जैसे ही टीम की बस ने राउरकेला शहर में प्रवेश किया हजारों फैंस हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। यह हमारे लिए काफी खुशी की बात है। हमें एहसास हुआ कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए हॉकी कितना मायने रखती है।" बुधवार, 4 जनवरी से टूर्नामेंट के लिए इंटरनेशनल टीमें ओडिशा पहुंचना शुरू हो जाएंगी। इनमें पहली टीम पूर्व उपविजेता नीदरलैंड होगी। 8 जनवरी तक हर दिन भारत और ओडिशा सरकार विश्वकप की भाग लेने वाली टीमों का स्वागत करेगी। गुरुवार को चिली और गत विजेता बेल्जियम वहीं शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया टीम पहुंचेगी।

सीएम करेंगे उद्घाटन

हरमनप्रीत ने कहा, "मैं बेसब्री से इस आयोजन का इंतजार कर रहा हूं। राउलकेला में माहौल उत्साहजनक है। मैं हर दिन हॉकी के प्रति लोगों के प्यार को अनुभव करना चाहता हूं।" ओडिश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बिसरा मुंडा हॉकी स्टेडियम का 5 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। टीम के उपकप्तान अमित रोहिदास ने कहा, "राउरकेला और भुवनेश्वर में पहले से ही उत्सव का माहौल है। हमें यहां आए लगभग एक सप्ताह हो चुका है और ऊर्जा अविश्वसनीय है।"

publive-image

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Mumbai Indians को लगा तगड़ा झटका, 17.25 करोड़ में Cameron Green को खरीदा; अब...

Latest Stories