कार दुर्घटना में घायल हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया हॉस्पिटल

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ एक कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। फ्लिंटॉफ का ये एक्सीडेंट बीबीसी के एक कार्यक्रम 'टॉप गियर' की शूटिंग के दौरान हुआ। इस दुर्घटना में इस पूर्व क्रिकेटर फ्लिंटॉफ को ज्यादा चोट नहीं आई है। इस दुर्घटना के बाद तुरंत एयरलिफ्ट करके इस 45 वर्षीय फ्लिंटॉफ को हॉस्पिटल ले जाया गया। ये शूटिंग सरे में बर्फीले हालातों में एक ट्रैक पर की जा रही थी। इस समय इंग्लैंड में काफी बर्फ पड़ रही है।  बीबीसी ने अपनी ओर से एक बयान जारी करके इस घटना की सूचना देते हुए बताया कि "

author-image
By puneet sharma
New Update
कार दुर्घटना में घायल हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया हॉस्पिटल

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ एक कार दुर्घटना में घायल हो गए हैं। फ्लिंटॉफ का ये एक्सीडेंट बीबीसी के एक कार्यक्रम 'टॉप गियर' की शूटिंग के दौरान हुआ। इस दुर्घटना में इस पूर्व क्रिकेटर फ्लिंटॉफ को ज्यादा चोट नहीं आई है। इस दुर्घटना के बाद तुरंत एयरलिफ्ट करके इस 45 वर्षीय फ्लिंटॉफ को हॉस्पिटल ले जाया गया। ये शूटिंग सरे में बर्फीले हालातों में एक ट्रैक पर की जा रही थी। इस समय इंग्लैंड में काफी बर्फ पड़ रही है। 

बीबीसी ने अपनी ओर से एक बयान जारी करके इस घटना की सूचना देते हुए बताया कि "फ्रेडी आज सुबह टॉप गियर परीक्षण ट्रैक पर एक दुर्घटना में घायल हो गए हैं। मेडिकल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम आने वाले समय में अधिक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।"

ये कोई पहला वाकया नहीं है, जब वो इस तरह दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इससे पहले 2019 में भी इसी शो के दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब को लगभग 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चल रहे थे। इस वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थी। उन्होंने माना था कि वो काफी स्पीड से गाड़ी चल रहे थे। उस समय उन्हें आइडिया नहीं था कि वो इतनी स्पीड से गाड़ी चल रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी कोच की खिलाड़ियों को वार्निंग, बोले- FIFA World Cup का सेमीफाइनल देखा तो...

विवादों से भरा रहा है करियर 

publive-image

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटॉफ का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो कई बार मैदान पर विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते रहे हैं, खासकर भारतीय खिलाड़ियों से। हालांकि इसका खामियाजा उनको और उनकी टीम को ही भुगतना पड़ा है। एक बार भारत दौरे पर जीत के बाद उन्होंने अपनी शर्ट लहरा कर जश्न मनाया था। इसके बाद अगले दौरे पर 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में जब भारत जीता तो सौरव गांगुली ने अपनी शर्ट लहरा कर फ्लिंटॉफ से बदला ले लिया। 

टी20 विश्व कप 2007 में वो भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह से बेवजह उलझ गए थे। उनका इरादा युवराज की एकाग्रता भंग करने का था। लेकिन ये दांव उन्हें उल्टा पड़ गया। इस वाकये के बाद युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के अगले ही ओवर में 6 छक्के जड़ कर इतिहास रच दिया। एंड्रयू फ्लिंटॉफ के कृत्य की सजा ब्रॉड को 6 छक्के खाकर बेवजह भुगतनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:  FIFA WC 2022: सेमीफाइनल में देखने को मिला मेसी के पैरों का कमाल, विश्वकप इतिहास का सबसे बेस्ट असिस्ट किया; Video

ऐसा रहा है एंड्रयू फ्लिंटॉफ का क्रिकेट करियर 

publive-image

ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपने करियर में 79 टेस्ट मैचों की 130 पारियों में 3845 रन 31.77 की औसत से 5 शतक और 26 अर्धशतकों की मदद से बनाए हैं। वही इन 79 टेस्ट मैचों की 137 पारियों में उन्होंने 226 विकेट अपने नाम किए हैं। 

अगर वनडे की बात की जाए तो 141 वनडे की 122 पारियों में 3394 रन 32.01 की औसत से बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने 141 वनडे की 119 पारियों में 169 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं 7 टी20 मैचों में उन्होंने 76 रन बनाने के साथ-साथ 5 विकेट भी लिए हैं।     

Latest Stories